फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   42 percent of graduate seats vacant, open counseling from today

Karnal News: स्नातक की 42 फीसदी सीटें रिक्त, आज से ओपन काउंसिलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
42 percent of graduate seats vacant, open counseling from today
करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के दो चरण पूरे हो चुके हैं। दोनों वरीयता सूची में 58 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। अभी भी 42 प्रतिशत सीटें शहर के कॉलेजों में रिक्त हैं। इन पर दाखिले के लिए मंगलवार से ओपन काउंसिलिंग का दौर शुरू होगा। आज से कॉलेजों में रोजाना नई मेरिट लिस्ट लगाकर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


ओपन काउंसिलिंग में भी सबसे पहले दो चरणों की वरियता सूची में वेटिंग में रहे विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार सुबह कॉलेजों में हाजिरी लगेगी। वेटिंग सूची के जो विद्यार्थी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनकी रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी। इसी के आधार पर ओपन काउंसिलिंग की पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी। वहीं 26 जुलाई से रोजाना नई उपस्थिति दर्ज कराने वालों की दोपहर को मेरिट लिस्ट जारी करके दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के 20 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जहां अब तक कुल 25 हजार से ज्यादा आवेदन फार्म आए हैं। जबकि जिले के कॉलेजों में 12793 सीटों पर दाखिला दिया जाना है और कक्षा 12वीं की परीक्षा 20701 विद्यार्थियों ने पास की है। दो चरणों में 58 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हुआ है। शहर के छह प्रमुख कॉलेजों की स्थिति देखें तो 6225 सीटों पर दो चरणों में 3484 पर दाखिला हुआ है। यहां अभी भी 2621 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीजी कॉलेज में दाखिले की होड़

दाखिले के लिए सबसे ज्यादा मारामारी पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में देखी जा रही है। यहां स्नातक की 1750 सीट हैं। जिन पर दाखिले के लिए करीब छह हजार लोगों ने आवेदन किया है। दो चरणों में यहां की 1102 सीट पर दाखिला हो चुका है। जबकि 648 सीट अभी भी रिक्त हैं। इसी तरह सबसे खराब स्थिति ग्रामीण कॉलेजों की है। निगदू के राजकीय कॉलेज में 240 सीट में से महज 38 ही भर पाई हैं। यहां 202 सीट भी खाली हैं।




राजकीय पीजी कॉलेज में हुए सर्वाधिक दाखिले

कॉलेज

सीट
भरी
रिक्त

राजकीय पीजी कॉलेज
1750
1102
648

जीसीडब्ल्यू रेलवे रोड
960
622
338

डीएवी पीजी कॉलेज
1255
753
502

दयाल सिंह कॉलेज
1280
587
693

गुरुनानक खालसा कॉलेज
740
378
238

जीसी निगदू

240
38
202

कुल

6225
3484
2621



फोटो-- 111

वर्जन

रिक्त सीटों पर अब ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। कॉलेजों में रोजाना ओपन काउंसिलिंग होगी। रोजाना उपस्थिति के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। आज से फार्म में संशोधन या नया फार्म भरने के लिए भी पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
- डॉ. रेखा त्यागी, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं प्रिंसिपल राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed