{"_id":"5cb6268bbdec221473375d35","slug":"41555441291-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए नए तरीकों से करें जनता को मतदान के लिए जागरूक : रंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए नए तरीकों से करें जनता को मतदान के लिए जागरूक : रंजन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के दिन सभी निजी प्रतिष्ठान अपने यहां काम करने वाले पात्र मतदाताओं को वोट के लिए अवश्य छुट्टी दें, ऐसा न करने वालों की शिकायत मिलने पर मीडिया में बदनामी हो सकती है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने उपायुक्तों को यह बात कही। वीसी के माध्यम से उन्होंने निर्देश दिए कि जिस जिले में वोट प्रतिशतता बढ़ेगी, वहां के आरओ की सफलता मानी जाएगी, इसके लिए सभी उपायुक्त नए-नए तरीकों से जनता को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए एक बड़ा बैलून बनवा सकते हैं, महिलाओं को जागरूक करने के लिए मनोरंजक गतिविधियां चला सकते हैं। गैस सिलिंडर पर स्टीकर पर मतदान की तारीख और मतदान करना लिखा हो, डेयरी वालों के मिल्क पाउच पर भी वोट करें का संदेश हो। इसके अलावा, कठपुतली शो, मिठाई की दुकानों के बिल, बिजली के बिल, डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन स्लिप, एटीएम की पर्ची, टोल प्लाजा की स्लिप तथा जिन जिलों में रविवार के दिन राहगीरी के कार्यक्रम होते हैं, उनके माध्यम से भी वोटरों को जागरूक करें। ऐसे होटल और रेस्तरां की सूची ले लें, जो उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने वाले ग्राहकों को खाने-पीने के बिल में 25 प्रतिशत डिस्काउंट देंगे। सभी उपायुक्त वोटर स्लिप का टेंडर कर लें, कागज अच्छी क्वालिटी का हो। बीएलओ के माध्यम से वोटर स्लिप को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाएं।
दिव्यांग मतदाताओं की सूची करें तैयार
सेक्टर ऑफिसर्स की ट्रेनिंग करवा दें और उनसे सर्टिफिकेट ले लें। दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार कर उनकी पहचान कर लें। करनाल लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी विनय प्रताप सिंह ने वीसी में बताया कि इस जिला में करीब 6 हजार 309 दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान कर उनके संपर्क नंबर ले लिए गए हैं। इनमें 300 दृष्टिबाधित, 365 मूक, 438 ठीक से ना चल पाने वाले, 4 हजार 990 अन्य दिव्यांगों के अतिरिक्त 102 वीआईपी मतदाता भी हैं। उन्होंने बताया कि इस जिले में सेक्टर ऑफिसर की ट्रेनिंग मुकम्मल करवाई जा चुकी है व उनसे सर्टिफिकेट ले लिए हैं। वालंटियर की पहचान कर ली गई है, एक-दो दिन में उनकी नियुक्ति कर देंगे। इस मौके पर नीलोखेड़ी के एआरओ अनिश यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन आहूजा के अतिरिक्त करनाल, इंद्री, असंध व घरौंडा के एआरओ क्रमश: नरेंद्र पाल मलिक, सुमित सिहाग, अनुराग ढालिया व श्याम लाल और एसडीएम घरौंडा गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।