फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   किसानों के विरोध के चलते शुगर मिल को सील नहीं कर पाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम

किसानों के विरोध के चलते शुगर मिल को सील नहीं कर पाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम

Sat, 06 Apr 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
किसानों के विरोध के चलते शुगर मिल को सील नहीं कर पाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम
किसानों के विरोध के चलते शुगर मिल को सील नहीं कर पाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम
विज्ञापन

-भारतीय किसान यूनियन और गन्ना किसानों ने किया विरोध
फोटो संख्या-46, 45
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। एक और जहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने इंद्री के भादसों में स्थित पिकाडली डिस्टलरी को सील चुकी है, वहीं, किसानों के विरोध के चलते शुगर मिल को बिना सील किए ही वापस लौटना पड़ा। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान व गन्ना सघर्ष समिति प्रधान रामपाल चहल की अध्यक्षता में किसानों ने धरना दिया। रतन मान ने कहा कि शुगर मिल को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो खुद मिल को चलाएंगे। किसानों के इस विरोध के चलते शुगर मिल कर्मचारियों, भाकियू और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की एक कमेटी एसडीएम की अगुवाई में डीसी करनाल के पास पहुंची। काफी देर चली मीटिंग के बाद इस बात पर सहमति बनी कि जब तक किसानों का गन्ना समाप्त नहीं हो जाता तब तक मिल चलता रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले दो अप्रैल को विभाग की टीम ने मोलासिस फीडिंग प्वाइंट पर सील लगाई थी। यह वह प्वाइंट है जहां से कच्चा माल शराब की फैक्टरी में सप्लाई होता है। इसी से फैक्टरी में शराब बनती है। तब दो दिन बाद शराब की फैक्टरी को सील करने का अल्टीमेटम दिया गया था।


क्या है मामला
भादसो की ग्राम सेवा समिति शुगर मिल व शराब की फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। समिति के प्रधान आत्मप्रकाश का कहना है कि शुगर मिल व शराब फैक्टरी के कारण प्रदूषण फैल रहा है। इससे आसपास के गांवों में लोगों का जीना दूभर हो गया है। इसके विरोध में वह एनजीटी में गए थे। आत्मप्रकाश ने बताया कि इस मामले में एनजीटी सख्त है। इसके बाद ही यह कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन


यह बोले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। यह मामला एनजीटी में भी विचाराधीन है। शराब की फैक्टरी को सील कर दिया गया है, परंतु किसानों के गन्ने के चलते शुगर मिल को बंद नहीं किया गया है। उधर, गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान रामपाल चहल का कहना है कि जब तक खेतों में गन्ना है, तब तक मिल चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed