फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में कुताना की टीम जीती

नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में कुताना की टीम जीती

Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में कुताना की टीम जीती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। कोहंड गांव में आयोजित दो दिवसीय प्रथम नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में कुताना की टीम ने जीत हासिल कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत कुताना ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। सरपंच बलवान सिंह ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बीती 2 व 3 फरवरी को गांव कोहंड में स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से प्रथम नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुताना व कोहंड की टीम के बीच हुआ। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुताना के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए कोहंड की टीम को पटखनी दी और ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पंचायत कुताना के सरपंच बलवान सिंह ने कबड्डी टीम के सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कहा कि पहले कबड्डी जैसे खेलों को शौकिया तौर पर खेला जाता था, लेकिन अब इस खेल में युवा अपना करियर बना सकता है। इसलिए खेल को हमेशा जी-जान से खेलों और आखिरी सांस तक हार मत मानो। इस मौके पर प्रिंसिपल सुभाष, हैडमास्टर चंद्रप्रकाश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed