{"_id":"5bcb708ebdec2269612ac218","slug":"41540059278-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्राले ने मारी टक्कर, 9 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्राले ने मारी टक्कर, 9 लोग घायल
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। करनाल हाईवे पर बलड़ी गांव के नजदीक फ्लाई ओवर के ऊपर शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस ट्रॉले की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें टूरिस्ट बस के ड्राइवर सहित 9 यात्री घायल हो गए। घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान हादसे के बाद से कुछ देर के लिए जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटाया। बता दें कि शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस दिल्ली से हिमाचल प्रदेश स्थित बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए जा रही थी। करनाल हाईवे पर बलड़ी बाईपास पर बस को ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद सवारियों में भगदड़ मच गई। इसमें 9 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिलवाया और यातायात को सुचारु रूप से चलवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।