फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   इस बार 22 की बजाए 27 करोड़ से होगा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन

इस बार 22 की बजाए 27 करोड़ से होगा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन

Mon, 01 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
इस बार 22 की बजाए 27 करोड़ से होगा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन
करनाल। शहर की सफाई को लेकर नगर निगम ने एक बार फिर से सफाई का टेंडर दे दिया है। पिछले साल जहां 22 करोड़ रुपये में शहर की सफाई हुई थी, इस बार पांच करोड़ रुपये अधिक खर्च करके सालभर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन होगा। सफाई को सुचारू तरीके से मेनटेन करने को लेकर शहर को चार जोनों में बांटा गया है। सोमवार से शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य शुरू हो चुका है। यदि आपके घर से सफाई कर्मचारी कचरा लेकर ना जाए तो इसके लिए कंपनियों द्वारा शिकायत केंद्र बनाएं जाएंगे और ये केंद्र कहा खोले जाएंगे। इसके बारे में सभी शहरवासियों को भी बताया जाएगा। इससे अलग शहर वासी निगम की स्वच्छता एप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निगम के द्वारा वह शिकायत कंपनी के अधिकारी को दी जाएगी और उसपर कार्रवाई की जाएगी। बता दें नगर निगम की ओर से एक साल के लिए चार कंपनियों को डोर टू डोर का ठेका दिया गया है। जो करीब 27 करोड़ रुपए का है। इससे पिछले वर्ष 22.31 करोड़ रुपये के करीब यह ठेका दिया गया था।
विज्ञापन

...................................
जानिए किस जोन में कौन सी कंपनी करेगी सफाई।
जोन - कंपनी - ठेका
जोन नंबर 1 - केएल मदान कंपनी - 48 लाख
जोन नंबर 2 - सोना इंटरप्राईजिज लिमटिड - 73 लाख
जोन नंबर 3 - पूजा कांसिलेशन कंपनी सोनीपत - 48 लाख
जोन नंबर 4 श्रीश्याम एसोसिएट जींद - 56 लाख

शहरवासियों को देने होंगे रुपए
घर से कचरा उठवाने के लिए शहरवासियों को रुपये देने होंगे, जो जिनका रेट निर्धारित किया गया है। रिहायशी एरिया व कॉमर्शियल एरिया का रेट भी अलग-अलग है। यदि सफाई कर्मचारी घर से कचरा उठाकर नहीं ले जातेे तो उसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


कंपनी अपने जोन में करेगी नाइट स्वीपिंग
शहर को साफ करने की पूरी जिम्मेवारी इन चारों कंपनियों की है। नाइट स्वीपिंग भी कंपनी खुद अपने-अपने जोन में करेगी। इसके लिए कंपनी कितने की कर्मचारी लगा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि शहर वासी भी इन कर्मचारियों का सहयोग करें और कूड़ा कर्कट सड़क व गली में न फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
एक अक्तूबर से शहर मे डोर-ट्रू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू हो चुका है, इस बार चार कंपनियां शहर में सफाई करेंगी और शहर को चार जोन में बांटा गया है। घर से कचरा न उठाने पर शहरवासी शिकायत कर सकते हैं इसके लिए शिकायत कक्ष बनाया जाएगा।
-सुरेंद्र चोपड़ा, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed