{"_id":"5bb11a5d867a557fff731120","slug":"41538333277-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश पर छाया संकट, सभी राजनैतिक दल भाजपा को उखाड़ कर फेंके : शरद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश पर छाया संकट, सभी राजनैतिक दल भाजपा को उखाड़ कर फेंके : शरद यादव
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। देश के जाने माने समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव ने कहा है कि आज 1977 के पहले जैसे हालात है। लोकतंत्र और देश खतरे में है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। इस स्थिति में कांग्रेस को देशभर में महागठबंधन बनाने की दिशा में सभी दलों को साथ लेकर चलना चाहिए। सभी मतभेद भुलाकर राजनीतिक तौर पर एक छत के नीचे आकर सभी को संयुक्त रूप से महागठबंधन बनाने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए, तभी भाजपा को देश से उखाड़ फेंका जा सकेगा। वह करनाल के जाट धर्मशाला में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के द्वारा आयोजित समारोह में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम के इस क्षेत्र के वरिष्ठ राजनेता भगवंत सिंह भाम्बा द्वारा आयोजित किया गया था। हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश इस समय भीषण संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा काले धन वालों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि 2014 में चुनाव के दौरान जो वादे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किए थे। उनमें से एक भी पूरे नहीं हुए। इनमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, 5 साल में 10 करोड़ लोगों को रोजगार, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये, गंगा की सफाई, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे वादे थे। आज देश का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। रियल इस्टेट तबाह हो गया। नोटबंदी के कारण 7 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए थे। उन्होने कहा कि खेत हरा तो बाजार भरा , बाजार भरा तो उद्योग और समाज का खुशहाल। उन्होने कहा कि आज वोटर को अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वह उनके साथ करनाल आए थे। वह एक जननेता थे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राव कमलवीर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सुशीला बराड़े ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा कहा कि हरियाणा में भी बदलाव की लहर दौड़ रही है। स्वागत भाषण भगवंत सिंह भाम्बा ने दिया। इस मौके पर हरबंस सिंह, गुरूचरण सिंह कक्कड़, शेर सिंह कांबोज, बुटा सिंह, रघुबीर सिंह दादूपुर के साथ-साथ तमाम लोग मौजूद थे।
प्रधानमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद आएगा सामने
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव ने कहा कि कभी भी विपक्ष का नेतृत्व चुनाव से पहले उजागर नहीं होता। सबसे पहले मुख्य उद्ेदश्य सत्ता हासिल कर सत्ता पर आसीन पार्टी को हराना होता है। बाद में प्रधानमंत्री का चुनाव किया जाता है। हरियाणा में भी वह प्रयास करेंगे कि महागठबंधन के रूप में कांग्रेस, बसपा और इनेलो एकजुट हों। इतिहास इस बात का गवाह है कि हमेशा विपक्ष का गठबंधन खड़ा करने में हरियाणा की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने भाजपा को भाई से भाई को लड़वाने वाली पार्टी बताया है। उन्होने मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा गुरुद्वारे में नहीं जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
भाजपा को कोसा, सासंद अश्वनी कुमार चोपड़ा को सराहा
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव ने भाजपा को जमकर कोसा, लेकिन करनाल के सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि करनाल से सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा भले आदमी है और अच्छे सांसद है। उन्होंने इस क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा अच्छे राजनेता और कुशल विचारक है। यह करनाल का सौभाग्य है कि वह यहां से सांसद है।