फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए खोला खजाने का मुंह, वितरित की करीब 20 करोड़,

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए खोला खजाने का मुंह, वितरित की करीब 20 करोड़,

Tue, 18 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के लिए खोला खजाने का मुंह, वितरित की करीब 20 करोड़,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड में आयोजित राजकीय श्रमिक दिवस समारोह में श्रमिकों के लिए हरियाणा सरकार खजाना खोल दिया। सोमवार सेक्टर-12 में आयोजित राजकीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अध्यक्ष व हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से श्रमिकों के उत्थान एवं विकास के लिए रखी गई करीब 33 मांगों को मौके पर ही स्वीकार कर लिया गया।
इतना ही नहीं समारोह में मुख्यमंत्री ने 23 हजार, 485 निर्माण श्रमिकों को करीब 20 करोड़ 80 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई। इसके अतिरिक्त औद्योगिक संस्थानों में कार्य कर रहे 756 श्रमिकों को लगभग 77 लाख रुपये की राशि आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित के खाते में स्थानांतरित की गई।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने 10 सालों में केवल 39 करोड़ रुपये श्रमिकों के कल्याण पर खर्च किए और हमारी सरकार ने 4 सालों में 420 करोड़ रुपये श्रमिकों के कल्याण के लिए दिए हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से पूछा कि आप बताओ कि श्रमिकों की हितैषी हम हुए या वो, निर्णय आपने करना है। मुख्यमंत्री ने समारोह में सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 6 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को बोर्ड की दसवीं कक्षा में शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर व शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों के हॉस्टल का खर्च लाभार्थियों को वितरित किया गया। इनमें सोनीपत जिले के गांव रिवोली निवासी चमनलाल के पुत्र रवि जोकि पीजीआई रोहतक से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है के, हास्टल खर्च राशि 87 हजार, 180 रुपये, कुमारी भारती व ललित कुमार को शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रोत्साहन राशि 31-31 हजार रुपये, कुमारी प्रीति व सौरव को 41- 41 हजार रुपये व कैथल की कुमारी सलोनी को 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेष्ठतम कामगारों को एक एक लाख के पुरस्कार
समारोह में मुख्यमंत्री ने औद्योगिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में श्रेष्ठतम के कामगारों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कार योजना के तहत 5 महिलाएं एवं पुरुष श्रमिकों को पुरस्कृत किया गया, इनमें श्रम रत्न पुरस्कार के तहत युवा नेतृत्व ज्योति के संचालक पानीपत निवासी नरेंद्र कुमार को 1 लाख रुपये, श्रम भूषण पुरस्कार के तहत पानीपत निवासी कृष्णा देवी व कैथल निवासी सुरेश कुमार को 50- 50 हजार रुपये, श्रम वीर पुरस्कार के तहत फरीदाबाद निवासी महावीर को 20 हजार रुपये व श्रम वीरांगना पुरस्कार के तहत पानीपत निवासी शीला देवी को 20 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।


श्रमिकों के परिजनों दी आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री ने बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तहत 5 लाभार्थियों को 7 लाख 47 हजार रुपये की राशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की। इनमें कविता, जमशेद व रामदेई को 2 लाख 15 हजार रुपये-2 लाख 15 हजार रुपये की राशि मृतक श्रमिकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता व उषा व मानसी को 51-51 हजार रुपये की राशि कन्यादान योजना के तहत दी गई। मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार द्वारा संचालित सिलीकोसिस पुनर्वास नीति के तहत भयंकर बीमारी से पीड़ित 5 श्रमिकों को 25 लाख रुपये की राशि वितरित किए, इन पीड़ित श्रमिकों में दीनानाथ, मदनलाल, गजेन्द्र सिंह, मुस्ताक खान तथा मूलचंद को 5-5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इसकेे अलावा, 37 श्रमिकों को 1 करोड़, 85 लाख रुपये की राशि आरटीजीएस के माध्यम से बोर्ड द्वारा संबंधित के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed