{"_id":"5a6e1a224f1c1b7c268b6e7a","slug":"41517165090-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल सड़क दे रही हादसों को निमंत्रण,राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल सड़क दे रही हादसों को निमंत्रण,राहगीर परेशान
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से खस्ताहाल सड़क की ओर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, राहगीर परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
निसिंग।
निसिंग से बरास जाने वाली खस्ताहाल सड़क करीब तीन साल से राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां से पैदल गुजरना भी लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण है। कई बार शिकायत के बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। परेशान लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण वेदप्रकाश शर्मा, श्रीपाल, तखा सिंह, विनोद कुमार, गुरपेज सिंह, गुरचरण सिंह, मनदीप सिंह, जिंद्र सिंह, गुरदास सिंह, प्रीतम सिंह, हरपाल राणा, कुशल पाल राणा, जनक राणा, पाला राम, भंवरपाल, मेनपाल और विजय कुमार आदि का कहना है कि सड़क में बने गहरे गड्ढे निरंतर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। बरसात के दिनों में सड़क में बने गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। आम दिनों में धूल के गुबार उड़ते हैं। उन्होंने बताया कि बरास की ओर जाने वाला यह सबसे कम दूरी का रास्ता है। बरास व आसपास के ग्रामीण अक्सर इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की दयनीय स्थिति राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। उन्होंने प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों से सड़क को जल्द बनाए जाने की मांग की है। ताकि सड़क पर राहगीरों को कोई परेशानी न हो। वहीं इस बारे में मार्केटिंग बोर्ड निसिंग से जेई जितेंद्र हुड्डा का कहना है कि इस सड़क को बनाने का टेंडर दिया जा चुका है। दो दिन बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को कोई भी दिक्कत नहीं जाएगी।