फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी
तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी
विज्ञापन

निसिंग। गांव गोंदर के शमशान में बुजुर्ग खेम सिंह की चिता पर तांत्रिक क्रियाएं करने के मामले में पंचायत ने कई फैसले लिए हैं। इसके तहत शमशान घाट पर गेट लगाया जाएगा, साथ ही यहां पर पहरेदारी कराएगी। इसके अलावा यहां पर सीसीटीवी लगाने का भी प्रस्ताव है। दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घटना को लेकर ग्राम सरपंच देवेंद्र राणा ने शमशान की पहरेदारी को लेकर मद्देनजर ग्रामीणों के साथ एक बैठक भी की। इसमें शमशान का गेट लगवाने, चाहर दीवारी को ऊंचा करवाकर कांटेदार तार लगवाने व शमशान में सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर सहमति जताई गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं घटित न हो।
विज्ञापन

दूसरी ओर मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शानिवार बाद दोपहर अचानक एक बुजुर्ग की मौत होने पर परिजनों ने सांय छह बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को मृतक की चिता के पास दो पुतले, शराब की बोतल, एक जोड़ा जय माला, हल्वा, खीर, बतासे , काला कपड़ा व सिंगार सहित अन्य पूजा का सामान मिला। चिता से मृतक की हड्डिया भी गायब थी। ग्रामीणों को चिता पर तांत्रिक क्रिया के अंदेशों के चलतेे थाना में शिकायत देकर अज्ञात तांत्रिक को तलाशने की गुहार लगाई थी। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed