फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जाम की स्थिति में 1073 पर तत्काल दे सूचना

जाम की स्थिति में 1073 पर तत्काल दे सूचना

Thu, 15 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जाम की स्थिति में 1073 पर तत्काल दे सूचना
करनाल। राज्य के किसी भी राज्य मार्ग पर सफर करते हुए अगर आप जाम में फंसते हैं तो इसकी सूचना आप तुरंत दुर्घटना सहायता केंद्र के दूरभाष संख्या 1073 पर दे सकते हैं, आपकी तत्काल सहायता की जाएगी। इसके अलावा सड़क पर किसी हादसे की सूचना भी आप इस नंबर पर देने के साथ फेसबुक पेज पर भी दे सकते हैं। यातायात पुलिस महानिरीक्षक शिवास कविराज ने कहा कि जुलाई से शुरू शैक्षणिक सत्र से पूरे राज्य के युवाओं में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में हरियाणा के सभी यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है कि नागरिक संवाद के माध्यम से प्रत्येक चौराहों पर यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें। निकट भविष्य में हरियाणा के सभी शिक्षण संस्थाओं में सक्रिय सड़क सुरक्षा क्लबों के संचालक शिक्षकों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग से मिलकर दुर्घटना के तुरंत बाद पीड़ित की मदद के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed