फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4 new case arrived black fungus, one died

ब्लैक फंगस के 4 नए केस आए, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
4 new case arrived black fungus, one died
कोरोना संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है, दो दिन से किसी संक्रमित मरीज की जान भी नहीं गई है लेकिन ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मंगलवार को ब्लैक फंगस के 4 नए केस आए और एक मरीज की मौत हो गई है। मंगलवार को कोरोना के 44 नए केस आए हैं और किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। 108 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.27 प्रतिशत और रिकवरी रेट 97.33 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। ब्लैक फंगस के अब तक 117 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 23 की मौत हो चुकी है। 26 को पीजीआई रेफर किया जा चुका है और 13 को छुट्टी देकर घर भेज दिया है। करीब 51 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अब तक के हालात
टोटल सैंपल -375266
निगेटिव - 335549
पॉजिटिव - 39623
ठीक हुए - 38564
एक्टिव - 532
मौत - 527
27 जगहों पर 1310 ने लगवाया टीका
जिले में वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर 1310 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। इनमें 21 हेल्थ वर्कर, 21 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 44 वर्ष के 367 युवाओं, 45 प्लस 619 व 283 बुजुर्गों ने केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाई। 18 प्लस के लिए वैक्सीन की कमी है, इस कारण युवाओं में रोष है।
विज्ञापन

नॉन आईसीयू 358, आईसीयू के 156 बेड खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 24 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 486 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 122 भरे हैं तथा 358 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 267 हैं, जिनमें से 111 फुल तथा 156 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed