फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4.5 lakh froud

अमूल के डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
4.5 lakh froud
करनाल। दुग्ध उत्पाद कंपनी के वितरक के नाम पर एक व्यक्ति से करीब साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव शेखपुरा खालसा निवासी दिवेक गणगस ने बताया कि उनकी एक दुग्ध उत्पाद कंपनी से खंड स्तर के वितरक के लिए 11 सितंबर से बात चली रही है। इसके लिए कंपनी में उन्होंने पहले 49 हजार रुपये पंजीकरण फीस, 90 हजार रुपये संसाधन और सजावट फीस, 25200 रुपये अनुबंध फीस, 2.50 लाख रुपये उत्पाद के लिए और 45 हजार रुपये परिवहन चार्ज के जमा कराए। हर भुगतान के बाद कंपनी की ओर से कहा गया कि यहां से सामान की गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन आज तक नहीं आई। इसके बाद एक लाख रुपये और मांगे गए। कंपनी के अधिकारी सतीश चौहान और विनोद ने जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उन्होंने वेबसाइट पर शिकायत दर्ज की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed