फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   33 people including former MLA found corona positive

पूर्व विधायक सहित 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
33 people including former MLA found corona positive
करनाल। जिले में सोमवार को कोरोना के 33 नए केस सामने आए हैं। इनमें आठ विद्यार्थी, कॉलेज के प्रिंसिपल, एक प्राइवेट स्कूल के अध्यापक, सिविल लाइन थाना के मुंशी, पूर्व विधायक, बैंक मैनेजर, एयर होस्टेस शामिल है। लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि अभी तक जिले में ओमिक्रॉन के सात मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं चार मामले पंजाब जिले से आए थे। ऐसे में जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं लोग भी सतर्क नहीं हो रहे हैं बिना मास्क के ही सड़कों व बाजारों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे में 2084 सैंपल लिए गए। अब तक जिले में 643440 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 598267 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 40141 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 39518 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अभी तक जिले में 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों से आए पॉजिटिव केस।
नवोदय विद्यालय सग्गा से दो, सेक्टर-6 से दो , सेक्टर-8 से तीन, मधुबन से एक, मॉडल टाउन के एक ही घर से आठ, पुलिस लाइन से एक, सेक्टर 16 से एक, सेक्टर-7 से पांच, सेक्टर-32 से एक, सेक्टर-9 से दो,शामगढ़ व राजीव पुरम से एक एक, सेक्टर-13 से तीन, न्यू चार चमन एक केस पॉजिटिव आया है।
309 लोगों के काटे चालान
कोरोना का लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को बाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के घूम रहे करीब 309 लोगों के चालान कर उन्हें जुर्माना लगाया गया है। एसपी गंगाराम पूनिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड 19 की गाइड लाइनों को पालन करें और मास्क लगाकर रखें।

वर्जन
कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण टीकाकरण के लिए ज्यादा से ज्यादा केंद्र बनाए जा रहे हैं ताकि लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। कोरोना के सैंपलों का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। लोगों से अपील है कि जल्द से जल्द अपनी वैक्सीन की डोज लगवा लें। वैक्सीन ही कोरोना से लड़ने का हथियार है। इसके साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed