{"_id":"607607538ebc3ec445530643","slug":"324-new-infected-from-corona-included-133-woman-karnal-news-knl671533129","type":"story","status":"publish","title_hn":"133 महिलाओं सहित 324 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
133 महिलाओं सहित 324 नए संक्रमित
विज्ञापन
कर्णनगरी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन करनाल में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 300 के पार रहा। मंगलवार को फिर 324 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसमें 133 महिलाएं शामिल हैं। राहत की बात है कि 243 लोगों ने महामारी को मात दी है।
सिविल सर्जन के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित कुल 288701 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 266428 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 17702 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 185 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 2252 एक्टिव हैं तथा 15265 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। मंगलवार को नए संक्रमितों में कान्वेंट स्कू लों की 16 नन, सात अन्य शिक्षक, 13 छात्र-छात्राएं, एनडीआरआई के दो कर्मचारी, एक अधिवक्ता, दो पुलिस कर्मी, पांच सरकारी कर्मचारी, कल्पना चावला मेडिकल कालेज की एक स्टाफ नर्स, तीन बैंक कर्मी, दो व्यापारी, एक पेट्रोल पंप कर्मी, एक न्यायिक कर्मी और दस किसान सहित कुल 324 लोग शामिल हैं।
खतरे से खाली नहीं लापरवाही
लगातार बढ़ते संक्रमण के बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं, वहीं समारोहों में भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनदेखी की जा रही है, जो खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
किसान-श्रमिक नहीं लगा रहे मास्क
-जिला प्रशासन की हिदायतें शायद अनाज मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। यही कारण है कि सैकड़ों की संख्या में गेहूं की उतराई, तोल, उठान में लगी लेबर मास्क नहीं लगा रही है। गेहूं लेकर आने वाले किसान भी मास्क लगाने का पालन नहीं कर रहे हैं। मंडियों में दुकानदारों के साथ साथ अधिकांश आढ़तियों की भी यही स्थिति है। यही नहीं शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद अनाज मंडियों में मार्केट कमेटी की ओर से न तो मास्क की व्यवस्था की गई है और न ही सैनिटाइजिंग की, जबकि मंगलवार को आई रिपोर्ट में 10 किसान संक्रमित पाए गए हैं।