फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घरौंडा मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों से लिफ्टिंग पर लगाई रोक

घरौंडा मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों से लिफ्टिंग पर लगाई रोक

Fri, 05 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
घरौंडा  मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों से लिफ्टिंग पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा। मंडी में धान लिफ्टिंग कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रोक लगा दी है। रोक लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मंडी के गेट एकत्रित हुए। चालकों का कहना है कि मंडी में लिफ्टिंग पर रोक लगाकर उनको बेराजगार करने का काम किया जा रहा है। बाद में मंडी प्रधान की अध्यक्षता में ट्रक चालकों व ट्रैक्टर चालकों के बीच एक बैठक हुई। इसमें मामला पटापेक्ष कर दिया है। मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू होते ही लिफ्टिंग को लेकर विवाद बढ़ गया है। सीजन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मंडी से उठान करके अपनी रोजी रोटी कमा रहे है। लिफ्टिंग को लेकर शुरू हुए विवाद को देखते हुए बीते वीरवार सरकारी खरीद एजेंसियों ने ट्रॉलियों से हो रहे उठान को बंद कर दिया। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नियमों के मुताबिक सरकारी धान की लिफ्टिंग ट्रालियों से नहीं की जा सकती। इसलिए ट्रैक्टर-ट्रालियों के लिए गेट पास नहीं काटे जाएंगे। इस निर्णय के बाद मंडी में काम कर रहे पांच दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी से बाहर खड़ी हो गई। ट्रैक्टर चालकों ने उनका रोजगार छिनने का ठीकरा ट्रक यूनियन के सिर फोड़ते हुए प्रशासन से इस मामले में रियायत देने की अपील की है।

दोनों पक्षों में बनी सहमति
धान के उठान को लेकर ट्रक चालकों और ट्रैक्टर मालिकों के बीच शुरू हुई खींचतान का असर धान की लिफ्टिंग पर हुआ है। किसानों व आढ़तियों की दिक्कत को देखते हुए मंडी एसोसिएशन ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्तता की। मंडी प्रधान रामलाल गोयल की मौजूदगी में हुई बैठक में ट्रक चालकों और ट्रैक्टर मालिकों ने अपना पक्ष रखा। बैठक में दोनों पक्षों की बीच इस बात पर सहमति बनी की ट्रैक्टर मालिक लंबी दूरी के माल का उठान नहीं करेगें। ट्रालियों के जरिये सिर्फ लोकल राइस मिल के लिए लिफ्टिंग होगी जबकि बाहरी माल की ढुलाई ट्रक करेंगे। इस फैसले पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई है। हालांकि इस सहमति पर अभी सरकारी खरीद एजेंसियों की मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन


लिफ्टिंग बंद होने से मंडी में अव्यवस्था हो जाएगी, जिससे किसान व आढ़ती परेशान होंगे। इसलिए दोनों पक्षों के बीच सहमति करवाई गई है ताकि मंडी में सीजन के दौरान काम सुचारू तरीके से चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामलाल गोयल मंडी प्रधान, घरौंडा
सरकार की गाइड लाइन्स के अनुसार सरकारी धान की लिफ्टिंग ट्रैक्टर ट्रॉलियों में नहीं हो सकती। इसलिए ट्रॉलियों के गेट पास नहीं काटे जाएंगे।
राजेश कुमार फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed