फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ांधी और शास्त्री का जन्मदिवस जन जागरण का दिन है : खट्टर

ांधी और शास्त्री का जन्मदिवस जन जागरण का दिन है : खट्टर

Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
ांधी और शास्त्री का जन्मदिवस जन जागरण का दिन है : खट्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर शहर के महात्मा गांधी चौक पर स्थापित गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्तूबर को देश में 2 महान विभूतियों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। इसलिए यह पवित्र दिन है, जन-जागरण का दिन है। उन्होंने कहा कि आज से ही देश में 150वीं जयंती के कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है, इस दौरान देशभर में उनके बताए हुए मार्गों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी का देश की आजादी के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई, इसे हमने बरकरार रखना है। देश आगे बढ़ता रहे, जो व्यक्ति हमारी एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास करे, उससे सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता की अलख भी जगाई थी, जो उनके स्वभाव में थी। उन्हीं से प्रेरणा लेकर 2 अक्तूबर 2019 तक देश में संपूर्ण स्वच्छता लाकर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना है।

मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा कि स्वच्छता को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है, इसे हमें अपनी आदत में शामिल करना है। सभी जन स्वच्छता सैनिक बनकर 2019 तक प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा शुगर फैडरेशन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कथूरिया, भाजपा के जिला प्रधान जगमोहन आनंद, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, डीसी डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता, ईओ धीरज कुमार, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, शहरी युवा मण्डल के प्रधान प्रवीन लाठर, भाजपा नेताओ में अशोक सुखीजा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व पार्षद वीर विक्रम सिंह, भगवान दास अग्घी, अशोक मदान, अशोक भंडारी, अनिल गांधी, दीपक गुप्ता, अशोक अरोड़ा, ठाकुर विरेंद्र सिंह व योगेंद्र राणा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed