{"_id":"5bae734f867a557f5d4c4612","slug":"31538159439-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल ने चलाया था लोकलाज से लोकराज : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल ने चलाया था लोकलाज से लोकराज : दुष्यंत
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं जननायक चौधरी देवीलाल ने लोकलाज से लोकराज चलाकर देश के सामने एक अनूठा उदाहरण पेश किया था। उन्होंने कभी सत्ता का प्रयोग निजी हितों के लिए नहीं किया। वह सही मायने में जननायक थे। वह चलती फिरती राजनीति की पाठशाला थे। उनकी पाठशाला में प्रदेश और देश के कई दिग्गज नेताओं ने राजनीति की एबीसीडी सीखी। यह बात इनेलो संसदीय दल के नेता तथा हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने जननायक सेवा दल के पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान कही। जननायक सेवा दल के पदाधिकारियो ने उनसे मुलाकात कर आगामी रणनीति के बारे में उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज देश और प्रदेश में मौसम बारिश से किसान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई है जिसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार तुरन्त इस पर कार्यवाही कर किसानों को राहत देने का काम करे। इस अवसर पर इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी साधु राम, हरि सिंह राणा, दिनेश डागर, नरेंद्र सांगवान, रविन्द्र सांगवान, सुमित राणा, बलराम, राजीव पाटा, महेश चौहान, नरेश सहरावत, सुरेंद्र ठाकरान, जयवीर गांधी, दलबीर धनखड़, किसान यूनियन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर, चंद्रभान राठी, प्रदीप शोकीन, अनिल डबास, सुरिंदर धोला, अजय गुज्जर, बिट्टू नैन, जयभगवान, संजय कब्लाना अरविंद, भारद्वाज, धर्मेन्द्र यादव, समन्दर जून ,अनिल कालीरमण आदि उपस्थिति थे।