{"_id":"5b96bee5867a557fe732b154","slug":"31536605925-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने से आ रहा था साइकिल सवार, बचाने के चक्कर में बच्चों से भरी मिनी स्कूल बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने से आ रहा था साइकिल सवार, बचाने के चक्कर में बच्चों से भरी मिनी स्कूल बस पलटी
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। स्कूली बच्चों से भरी ग्रीनलैंड स्कूल की मिनी बस बुढ़नपुर गांव के समीप धान के खेत में पलट गई। बस में उस समय करीब 15 बच्चे सवार थे। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। बस पलटे ने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने बच्चों को साथ ले गए। हादसा सुबह के समय हुआ। स्कूल बस चमारखेड़ा गांव से बच्चे लेकर बुढ़नपुर की तरफ जा रही थी। बुढ़नपुर से कुछ दूर पहले ही हादसा हो गया। 12 फीट चौड़ी यह सड़क काफी खस्ताहाल है। सड़क के दोनों और बर्म भी नहीं बची है। ग्रामीणों ने बताया कि ड्राइवर ने साइकिल सवार को साइड देने के लिए बस साइड में की थी, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में जा गिरी। हादसे के सहमे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण बस की तरफ दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्कूल के डायरेक्टर अनंत राम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सड़क की चौड़ाई कम है। दोनों तरफ बर्म भी नहीं है। इसलिए यह हादसा हुआ। परिजन गुरुदयाल ने बताया कि इस सड़क पर एक महीने पहले भी बस पलट गई थी। खाली होने के कारण किसी को चोट नहीं आई थी।