फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जब तक सूरज चांद रहेगा नरेंद्र तेरा नाम रहेगा जय कारों से गुंजी शिवपुरी

जब तक सूरज चांद रहेगा नरेंद्र तेरा नाम रहेगा जय कारों से गुंजी शिवपुरी

Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
जब तक सूरज चांद रहेगा नरेंद्र तेरा नाम रहेगा जय कारों से गुंजी शिवपुरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रोहतक कोर्ट परिसर के बाहर पेशी पर लेकर गए युवती की जान बचाने के खातिर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले एसआई नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ वीरवार दोपहर कर करनाल पहुंचा, वहां का माहौल पूरी तरह से शोकाकुल हो उठा। शहीद एसआई नरेंद्र सिंह पुलिस विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। राजकीय सम्मान के साथ एसआई नरेंद्र का हांसी रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा नरेंद्र तेरा नाम रहेगा जय कारों से शिवपुरी गुंज उठी। इस दौरान सभी की आंखों में आंसू थे।वहां पर उपस्थित सभी ने परमपिता परमात्मा से इस दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की। जिला पुलिस की सलामी गार्द द्वारा शौक सलामी देकर उनके सम्मान में शस्त्र झुकाए और फिर फायर किए।
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि पूरा पुलिस महकमा शहीद हुए एसआई नरेंद्र कुमार के परिजनों के साथ खड़ा है। शहीद नरेंद्र कुमार हमेशा हरियाणा पुलिस के कर्मियों को न केवल प्रेरणा देंगे, बल्कि हमेशा याद रखे जाएंगे। इससे पहले डीजीपी बीएस संधू ने शहीद हुए एसआई नरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सैल्यूट करते हुए सलामी दी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की तरफ से पुलिसकर्मी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। करनाल के आईजी नवदीप सिंह विर्क तथा करनाल के एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी तथा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने भी पुष्प अर्पित कर शहीद हुए उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को अंतिम विदाई के समय श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


बेटे को सरकारी नौकरी देने की की मांग
शहीद एसआई नरेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद लोगों ने डीजीपी से मांग करते हुए कहा कि नरेंद्र के बेटे निशांत को सरकार की ओर से सरकारी नौकरी दिलाई जाए। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि इस बारे में वे पुरा प्रयास करेंगे। बता दें एसआई नरेंद्र कई सालों से करनाल ही रह रहे थे और चार सालों से वह एस्कोर्ट गार्द में अपनी सेवाएं दे रहे थे। परिवार में उनकी पति वीना, बड़ी बेटी खुशबु व बेटा निशांत हैं। जो अब अकेले रहे गए हैं। नरेंद्र अपने बेटे व बेटी को बड़ा अफसर बनाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed