फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कर्ण पार्क के सौंदर्यकरण की गति धीमी होने पर निगम आयुक्त ने ठेकेदारों को सुनाई खरी-खरी

कर्ण पार्क के सौंदर्यकरण की गति धीमी होने पर निगम आयुक्त ने ठेकेदारों को सुनाई खरी-खरी

Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कर्ण पार्क के सौंदर्यकरण की गति धीमी होने पर निगम आयुक्त ने ठेकेदारों को सुनाई खरी-खरी
कर्ण पार्क के सौंदर्यकरण की गति धीमी होने पर निगम आयुक्त ने ठेकेदारों को सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर के कर्ण पार्क के सौंदर्यकरण में धीमी प्रगति को लेकर निगम आयुक्त डा. प्रियंका सोनी ने मंगलवार को विकास सदन में आयोजित एक बैठक में सिविल ठेकेदारों को खरी-खरी सुनाई। साथ ही 26 फरवीर तक कार्य कम्पलीट करने के आदेश दिए। यही नहीं आयुक्त ने चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि यदि 26 फरवरी तक उन्होंने अपने कार्य में प्रगति नहीं दिखाई तो उनका कॉन्टैक्ट रद्द किया जाएगा। बैठक में आयुक्त ने कहा कि सिविल वर्क के तहत फुटपाथों पर टाइलें का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएं। बाउंडरी वाल पर लगाई गई ग्रिल के बाद अंदर और बाहर धौलपुर स्टोन लगाएं। नए डिजाइन के गेटों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाए। पार्क में फाईबर से बने वन्य जीवों के साथ-साथ इसी तरह के और वन्य प्राणियों को इनमें शामिल कर मिनी जू का रूप दिया जाए। म्यूजिकल फाउन्टेन के लिए किए जा रहे शेष कार्य को एक सप्ताह में ही निपटा दें। इसी प्रकार बोलार्ड पाईपों पर एलइडी लाइटें लगाने का कार्य भी 26 फरवरी तक पूरा कर लिया जाए।
बैठक में सहायक इंजीनियर सुनील भल्ला ने बताया कि एक गेट लगाने का कार्य शुरू हो गया है और इसकी खुदाई शुरू कर दी गई है। म्यूजिकल फाउंटेन के कंट्रोल रूम में मशीनरी फिट हो गई है। वाटर बॉडी में फाउंटेन का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। एक सप्ताह में म्यूजिकल फाउंटेन को शुरू कर दिया जाएगा। सुलभ शौचालय में सीवर कनेक्शन करके इसे चालू किया जा रहा है। नए डिजाईन की हटों पर भी कार्य चालू है। हाट्रीकल्चर कंसल्टैंट हरलाल ने बताया कि पार्क में घास लगाने का कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया था। सिविल वर्क के चलते जो घास खराब हो गया था, उसे दोबारा लगाया जाएगा। सिविल वर्क पूरा होते ही पार्क में सजावटी पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

करनाल। शहर के कर्ण पार्क के रिनोवेशन वर्क में धीमी प्रगति को लेकर निगम आयुक्त डा. प्रियंका सोनी ने मंगलवार को विकास सदन में आयोजित एक बैठक में सिविल ठेकेदारों को खरी-खरी सुनाई। साथ ही 26 फरवरी तक कार्य कंपलीट करने के आदेश दिए। यही नहीं आयुक्त ने चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि यदि 26 फरवरी तक उन्होंने अपने कार्य में प्रगति नहीं दिखाई तो उनका कॉन्टैक्ट रद्द किया जा सकता है। बैठक में आयुक्त ने कहा कि सिविल वर्क के तहत फुटपाथों पर टाइलें का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बाउंडरी वाल पर लगाई गई ग्रिल के बाद अंदर और बाहर धौलपुर स्टोन लगाएं। नए डिजाईन के गेटों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाए। पार्क में फाईबर से बने वन्य जीवों के साथ-साथ इसी तरह के और वन्य प्राणियों को इनमें शामिल कर मिनी जू का रूप दिया जाए। म्यूजिकल फाउंटेन के लिए किए जा रहे शेष कार्य को एक सप्ताह में ही निपटा दें। इसी प्रकार, बोलार्ड पाईपों पर एलईडी लाइटें लगाने का कार्य भी 26 फरवरी तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
शहर का सबसे पुराना पार्क है कर्ण पार्क
गौर हो कि आज भी करनाल की जनता का इस पार्क से गहरा लगाव है। शहर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण यह आम आदमी की पहुंच में हैं। आस-पास शिक्षण संस्थाएं स्थित होने के कारण पार्क में बैठकर विद्यार्थी भी अपनी परीक्षा की तैयारी करते हैं। अब पार्क में कई तरह के कार्य करवाकर इसे नवीन रूप दिया जा रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जिला के उपायुक्त डा. आदित्य दहिया ने कर्ण पार्क को रिनोवेट करने की प्लानिंग की थी। उन्होंने निगम आयुक्त रहते हुए और बाद में बतौर उपायुक्त भी पार्क में कई बार विजिट करके अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इसे रिनोवेट कर शहर का नंबर-1 पार्क बनाएं। बैठक में आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्क के रिनोवेशन के कार्य को युद्ध स्तर पर लेकर इसे जल्द से जल्द मुकम्मल करें। बैठक में निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश मंढान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed