फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जेल भरों आंदोलन को लेकर कर्मचारियों ने कसी कमर, मांगे नहीं मानी तो फरवरी में होगा बड़ा आंदोलन

जेल भरों आंदोलन को लेकर कर्मचारियों ने कसी कमर, मांगे नहीं मानी तो फरवरी में होगा बड़ा आंदोलन

Mon, 29 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जेल भरों आंदोलन को लेकर कर्मचारियों ने कसी कमर, मांगे नहीं मानी तो फरवरी में होगा बड़ा आंदोलन
जेल भरो आंदोलन को लेकर कर्मचारियों ने कसी कमर, मांगें नहीं मानी तो फरवरी में होगा बड़ा आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कर्ण पार्क में रविवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रेम सिंह राणा ने की और संचालन जिला महासचिव राकेश गौतम ने किया। प्रेम सिंह राणा ने कहा कि जेल भरो आंदोलन के लिए कर्मचारियों ने कमर कस ली है। हर विभाग में कर्मचारियों से संपर्क किया गया है। जेल भरो आंदोलन ऐतिहासिक होगा और सरकार को मांगें मानने के लिए विवश कर देगा। महासंघ ने ऐलान किया है कि 30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली और कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो फरवरी माह में कर्मचारी एक बड़ा आंदोलन करेंगे। 20 फरवरी को पूरे प्रदेश में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी और यह हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। राणा ने कहा कि ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों की मांग है कि महंगाई पर रोक लगाई जाए तथा राशन वितरण प्रणाली को सर्वव्यापी बनाया जाए। सरकार बेरोजगारी को खत्म कर स्थायी रोजगार दे। श्रम कानूनों की सख्ती से पालना करवाई जाए। सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिले, ट्रेड यूनियनों का पंजीकरण 45 दिन के अंदर अनिवार्य किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए और समान काम समान वेतन के कोर्ट के निर्देश को सरकार लागू करे। वहीं आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों की कई मांगें हैं, जिन्हें लेकर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव हरिचंद सैनी, माईचंद शर्मा, श्रीराम शर्मा, बलबीर, विश्वनाथ शर्मा, बलजीत शर्मा, राकेश गौतम, राजकुमार चौधरी, उपेंद्र यादव, गुरमीत सैनी, दीपक रोहिला और कृष्ण चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed