फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एआई वर्करों को रोजगार नहीं दिया गया तो मंत्रियों के घर के बाहर देंगे धरना : विकास बांगड

एआई वर्करों को रोजगार नहीं दिया गया तो मंत्रियों के घर के बाहर देंगे धरना : विकास बांगड

Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
एआई वर्करों को रोजगार नहीं दिया गया तो मंत्रियों के घर के बाहर देंगे धरना : विकास बांगड
नहीं दिया रोजगार तो मंत्रियों के घर के सामने धरना देंगे एआई वर्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिला सचिवालय के सामने एआई वर्कर वेलफेयर संघ का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। वर्करों में सरकार द्वारा अनदेखी किए जाने से रोष बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास बांगड़ और महासचिव बलजिंदर कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानी तो यह धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर एआई वर्कर्स को रोजगार नहीं मिला तो वर्कर भाजपा अध्यक्ष सहित मंत्रियों के घरों का घेराव करेंगें तथा उनके घरों के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ये सभी एआई वर्कर साल 2011 से पशुपालन विभाग में एक एनजीओ के माध्यम से पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक उपचार और पशु पोषण का कार्य करते थे। इसके साथ-साथ विभागीय कार्यों जैसे टीकाकरण, मिल्क रिकॉर्डिंग, पशु गणना आदि में भी सहयोग देते थे, लेकिन साल 2016 में अनुबंध समाप्त होने पर सभी एआई वर्कर बेरोजगार हो चुके हैं। वर्करों ने सरकार से मांग की कि वर्करों को विभाग में शामिल कर रोजगार दिया जाए। धरने के 13वें दिन कैथल और रेवाड़ी से पहुंचे वर्करों ने रोष जाहिर किया। अध्यक्षता मायाराम ने की। इस मौके पर कुलदीप बांगड़, महेश और नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed