फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 tola gold and six lakh cash cleared from home

Karnal News: घर से 30 तोला सोना और छह लाख की नकदी साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
30 tola gold and six lakh cash cleared from home
अंदर सो रहे मां और बेटे के कमरे की कुंडी को रस्सी से बांधकर चोरों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। बुटाना थाना क्षेत्र के गांव बडथल में चोरों ने मां और बेटे के कमरे की कुंडी रस्सी से बांध दी। इसके बाद स्टोर रूम में रखे संदूक व अलमारी से छह लाख रुपये और करीब 30 तोले सोने के गहने ले गए। सुबह उठने पर मां-बेटे को चोरी का पता लगा। नीलोखेड़ी चौकी पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस कर लिया है।

गांव बड़थल निवासी आनंद कुमार ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह उठे तो उनका कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने मां को आवाज लगाई तो उनके कमरे का गेट भी बाहर से बंद था। मां ने किसी तरह अपने कमरे का गेट खोलने के बाद उसके कमरे का गेट खोला। दोनों कमरे के कुंडी रस्सी और कपड़ों से बंधे थे। उन्होंने स्टोर रूम की जांच की तो संदूक और अलमारी का सामान बिखरा था और छह लाख रुपये व करीब 30 तोले सोने के गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed