{"_id":"633f3e50379eca187f5cb273","slug":"30-thousand-grabbed-in-the-name-of-installing-tractor-in-municipal-corporation-karnal-news-knl1236122122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में ट्रैक्टर लगवाने के नाम पर 30 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में ट्रैक्टर लगवाने के नाम पर 30 हजार हड़पे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम में ठेके पर ट्रैक्टर लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 30500 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित से सिक्योरिटी और कमीशन के नाम पर रुपये लिए। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
एसपी को दी शिकायत में जनकपुरी निवासी पपल ने बताया कि उनके पास एक ट्रैक्टर है। हांसी रोड निवासी अमित ने अप्रैल माह में उनसे कहा कि ट्रैक्टर को नगर निगम में कार्य पर लगवा देंगे। इसकी एवज में उन्हें 35 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे और पांच साल के लिए ठेके पर ट्रैक्टर नगर निगम में लगाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इसकी एवज में आरोपी ने उनसे 2500 रुपये कमीशन ली। बाद में खाता खुलवाने के नाम पर चार हजार रुपये और ले लिए। इसके बाद सिक्योरिटी के नाम पर 18 हजार रुपये लिए। जब उनके माता-पिता ने आरोपी से ट्रैक्टर को नगर निगम में लगवाने के बारे पूछा तो उसने कहा कि काम जल्द हो जाएगा। इसके बाद फिर किसी काम के नाम पर छह हजार रुपये और दस्तावेज ले लिए। अब जब काम न होने पर उनके माता-पिता आरोपी के घर गए तो गाली गलौज करने लगा। उन्हें डंडे से मारने का भी प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।