फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 thousand froud with inspector

इंस्पेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर ठगों ने 30 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
30 thousand froud with inspector
फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों व रिश्तेदारों के पास इमोशनल मैसेज भेजकर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा ठगी करने वाले शातिरों ने पुलिस इंस्पेक्टर को भी अपना शिकार बना लिया। इंस्पेक्टर अभी सोनीपत में तैनात हैं और करनाल के रहने वाले हैं। साइबर ठगों ने इंस्पेक्टर मोहन लाल की फेसबुक आईडी हैक कर उनके दोस्तों व रिश्तेदारों के पास मैसेज भेजा कि उसे एक इमरजेंसी है। 15 हजार रुपये की जरूरत है। इस मैसेज को पढ़कर दो दोस्तों ने 15-15 हजार रुपये ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये। इंस्पेक्टर मोहन लाल की शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली और दो व्यक्तियों से 15-15 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिये। कई रिश्तेदारों के उनके पास फोन आये तो पता चला कि किसी ने फेसबुक आईडी हैक की है। इसके बाद उन्होंने तुरंत आईडी को बंद करा दिया।
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी के मामले
वर्ष मामले दर्ज ट्रेस अनट्रेस जांच चल रही
2017 119 20 98 01
2018 119 17 96 06
2019 75 6 34 35
एक साइबर सेल, कैसे सुलझेंगे मामले
पुलिस के पास एक साइबर सेल है लेकिन ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे अलग भी अनेकों मामलों में पुलिस को साइबर सेल की मदद लेनी पड़ती है। ऐसे में पुलिस के सामने इन मामलों को सुलझाना व इन ठगों को पकड़ना चुनौती बनी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर की सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही है। फेसबुक आईडी को ब्लाक करा दिया गया है और साइबर टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। -संजीव गौर, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed