फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3.19 crore froud in cmr rice

सीएमआर में 3.19 करोड़ की हेराफेरी, राइस मिलर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
3.19 crore froud in cmr rice
सीएमआर चावल में हेराफेरी के मामले थम नहीं रहे हैं। कुंजपुरा के एक राइस मिल मैसर्स चौधरी फूड ने 3.19 करोड़ रुपये का चावल एफसीआई को वापस न करके हड़प लिया है। इस मामले में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने कुंजपुरा थाने में राइस मिल के पांच पार्टनरों, गारंटरों के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि माजरा रोड कुंजपुरा स्थित राइस मिल के माजार रोड मै.चौधरी फूड के पार्टनर मांगेराम, उनकी पत्नी संतोष देवी और पिंकी पत्नी अजमेर सिंह तथा गारंटर कीमती लाल आढ़त फर्म निर्मल ट्रेडर्स दुकान नंबर 80 अनाज मंडी कुंजपुरा व उनके बेटे कुलदीप शर्मा संचालक अत्री ट्रेडिंग कंपनी, दुकान संख्या 53 ने 2015-16 के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ सरकारी धान की मिलिंग के लिए एग्रीमेंट किया था। उन्हें 82791 क्विंटल धान आवंटित किया गया। 67 रिकवरी के आधार पर उन्हें 55469.97 क्विंटल चावल सरकार को देना था लेकिन राइस मिल ने एफसीआई को सिर्फ 43957 क्विंटल चावल लौटाया और 11512.97 क्विंटल चावल नहीं लौटाया। जिसे खुर्दबुर्द कर दिया गया। जिससे सरकार को 31940857 रुपये की क्षति पहुंची है। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक को राइस मिल के पार्टनरों व गारंटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर कुंजपुरा पुलिस ने सभी पांचों राइस मिलर्स व गारंटर आढ़तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed