{"_id":"606781398ebc3ed3a2402411","slug":"260-new-corona-case-arrived-karnal-news-knl6595017","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में सबसे ज्यादा कोरोना के 260 केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में सबसे ज्यादा कोरोना के 260 केस आए
विज्ञापन
कोरोना ने इस साल पॉजिटिव केसों में नया रिकॉर्ड बना दिया है। शुक्रवार को इस साल के सबसे ज्यादा 260 केस सामने आए हैं और 98 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें 20 विद्यार्थी, सात अध्यापक, पांच बैंक कर्मी, तीन एयर फोर्स कर्मी, दो प्रोफेसर, पुलिस कर्मी, 2 कैदी, एनडीआरआई साइंटिस्ट, मधुबन एफएसएल कर्मी, डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं कोरोना के कारण लगातार मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मार्च महीने की बात करें तो 17 लोगों की कोरोना के कारण जान गई है। यदि हम अब भी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में हालात इससे भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं।
4055 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
जिले में शुक्रवार को 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 4055 लोगों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डाक्टर नीलम वर्मा ने बताया कि अब तक जिले में 98881 लोगों को टीका लगा दिया गया है, जिसमें से प्रथम चरण में 89437 लोगों को टीका लगाया गया है। एक अप्रैल से अभी तक दो दिनों में 9446 लोगों को टीका लग चुका है।
रविवार को भी होगा वैक्सीनेशन
सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार चार अप्रैल को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों सीएचसी व पीएचसी तथा सामान्य अस्पतालों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने जिले के ऐसे लोगों से अपील की है कि जिनकी आयु 45 साल पूरी हो गई है। वह इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने नजदीक के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं, उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद किसी को भी किसी प्रकार से स्वास्थ्य का खतरा नहीं है, बल्कि यह कोरोना महामारी को खत्म करने का एक अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
कुल सैंपल लिए - 270650
निगेटिव रिपोर्ट - 252901
पॉजिटिव रिपोर्ट - 14931
मौत हुई - 172
एक्टिव केस - 1615
ठीक हुए मरीज - 13144
एक साल में कोरोना ने यूं पसारे पांव....
महीना सैंपल टेस्ट किए पॉजिटिव पॉजिटिव रेट मौत
मार्च 49 0 0.00 0
अप्रैल 1218 6 0.49 1
मई 6062 46 0.76 0
जून 10249 259 2.53 5
जुलाई 12937 746 5.77 4
अगस्त 24455 1870 7.65 25
सितंबर 36277 4378 12.07 71
अक्टूबर 28895 1029 3.56 10
नवंबर 37575 1382 3.68 16
दिसंबर 42157 1085 2.57 15
जनवरी 2021 30426 345 1.13 6
फरवरी 35727 325 0.91 2
मार्च 52979 2986 5.94 17