फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   26 places will be cleaned on Republic Day

Karnal News: गणतंत्री दिवस पर 26 जगहों पर होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
26 places will be cleaned on Republic Day
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गणतंत्र दिवस पर नगर निगम बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएगा। शहर में 26 जगहों पर स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। थीम 2026 में जनवरी 26 की पहचान, 26 जगहों पर महके स्वच्छता की शान, 26 प्रयासों से बदले शहर का हाल, संकल्प हमारा-कचरा मुक्त करनाल... रहेगी।
इस थीम के तहत 26 प्रमुख जगहों का चयन किया गया है। इन स्थानों पर महापौर, जन प्रतिनिधि, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एवं सफाई मित्र नागरिकों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाएंगे। प्रत्येक जगह के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। यह समय पर स्वच्छता आधारित गतिविधि करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान शहर को कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 26 जगहों पर सघन सफाई और जागरूकता से शहर का नया स्वरूप तैयार होगा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक इस संकल्प में नगर निगम का साथ दें और स्वच्छ भारत अभियान को ओर मजबूत बनाएं। यह अभियान न केवल शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगा, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहर को राष्ट्रीय स्तर पर नंबर एक रैंक दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके लिए नागरिकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते कहा कि सभी लोग घर पर ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करें, स्रोत पर ही सेग्रीगेशन अपनाएं और सफाई अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। करनाल शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के इस संकल्प में नगर निगम का साथ दें।




स्वच्छता अभियान के लिए इन जगहों का किया चयन-



वार्ड स्थान, गतिविधि एवं समय जनप्रतिनिधि का नाम

1 कर्ण लेक पार्क एवं आस-पास के क्षेत्र की सफाई, सुबह 7:30 बजे पार्षद सुदेश रानी

2 नो वेंडिंग जोन क्षेत्र की सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ, सुबह 10 बजे पार्षद बेबी पाल
3 गांव फूसगढ़ में गौशाला व नंदीशाला की साफ-सफाई, सुबह 7:30 बजे पार्षद परमजीत लाठर

4 उत्तम नगर स्थित छठ घाट पर स्वच्छता अभियान, सुबह 7:30 बजे पार्षद भूपेंद्र नौतना
5 सूरज नगर में साफ-सफाई गतिविधि, सुबह 7:30 बजे पार्षद सुभाष चंद

6 नई अनाज मंडी के पास गुरु ब्रह्मनंद चौक पर साफ-सफाई, सुबह 7:30 बजे पार्षद अंकित कुमार

6 नमस्ते चौक सर छोटू राम प्रतिमा व चौक की सफाई, सुबह 7:30 बजे मनोनीत पार्षद उत्सव प्रोचा
7 मीरा घाटी चौक में रेहड़ी-फड़ी, डस्टबिन जागरूकता अभियान, सुबह 9:30 बजे पार्षद जोगिन्द्र शर्मा

8 सेक्टर-6 में डोर टू डोर सेग्रीगेशन गतिविधियां, सुबह 7:30 बजे पार्षद संकल्प भंडारी

9 सेक्टर-8 संत कबीर स्कूल में स्वच्छ स्कूल कार्यक्रम, सुबह 9:30 बजे कर्नल पी.एस. बिन्द्रा

9 सेक्टर-7 मार्केट में स्वच्छता ड्राइव, सुबह 7:30 बजे पार्षद सुजाता अरोड़ा
9 सेक्टर-9 क्रिकेट ग्राउंड में साफ-सफाई, सुबह 10:30 बजे पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा
10 सेक्टर-13 एमआरएफ व कम्पोस्ट पिट मेन्टेनेंस, सुबह 7:30 बजे पार्षद कुमारी आशया
10 कर्ण कैनाल मार्केट स्वच्छता ड्राइव, सुबह 7:30 बजे मनोनीत पार्षद गौरव नागपाल

11 मॉडल टाऊन के सतियां मंदिर स्वच्छता शपथ, सुबह 7:30 बजे पार्षद संजीव मेहता

11 मॉडल टाउन वृद्ध आश्रम की साफ-सफाई, सुबह 7:30 बजे मनोनीत पार्षद विशेष वर्मा

12 नेहरू पैलेस मार्केट मीटिंग, नुक्कड नाटक व थैला वितरण गतिविधि, सुबह 11:30 बजे महापौर रेनू बाला गुप्ता, निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, पार्षद मोनिक गर्ग,


12 वाणी विकलांग केंद्र शाखा ग्राउंड में साफ-सफाई एवं ध्वजारोहन, सुबह 9:30 बजे वाइस चेयरमैन मेघा भंडारी, स्कूल प्रधानाचार्य एवं स्टाफ

13 कर्ण ताल पार्क की साफ-सफाई एवं शौचालय की देख-रेख, सुबह 7:30 बजे पार्षद ईश गुलाटी

14 सदर बाजार गुरु रविदास मंदिर साफ-सफाई, सुबह 7:30 बजे पार्षद अमृत लाल जोशी

15 नावल्टी रोड साफ-सफाई गतिविधि, सुबह 7:30 बजे पार्षद प्रियंका सैनी

16 कोढ़ी कॉलोनी में साफ-सफाई गतिविधि, सुबह 7:30 बजे पार्षद रानी

17 शिव कॉलोनी में स्वच्छता एप व हैल्पलाइन नंबर प्रोमोशन, सुबह 10:30 बजे पार्षद ममता सैनी

18 प्रेम नगर राजकीय विद्यालय में तिरंगा फहराना, सुबह 9:30 बजे पार्षद हरजीत सिंह

19 स्वामी विवेकानंद पार्क में शौचालय सफाई, सुबह 7:30 बजे पार्षद राजेश अग्गी
20 गांधी नगर शमशान घाट के पास स्वच्छता ड्राईव, सुबह 7:30 बजे पार्षद सुधीर यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed