फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   25 thousand froud on name of accident

बेटे का एक्सीडेंट बताकर मां से ठगे 25000 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
25 thousand froud on name of accident
हांसी रोड निवासी बुजुर्ग महिला से एक व्यक्ति ने उसके बेटे का एक्सीडेंट होने की बात कहकर 25 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने मामले की शिकायत सदर बाजार चौकी में दी है। हांसी रोड निवासी बुजुर्ग महिला के बेटे कमल ने बताया कि सोमवार को उसकी माता बैंक से 5 हजार रुपये निकलवाने गई थी। इस दौरान माता को एक व्यक्ति मिला, उसने कहा कि आपके बेटे कमल का एक्सीडेंट हो गया है और एक व्यक्ति को भी चोट लगी है जो थाने में बैठा है। उसे 25 हजार रुपये देने पड़ेंगे, कमल ने रुपये मंगवाए हैं। माता ने उसकी बातों पर यकीन नहीं किया तो उसने कहा कि वह अभी घर से आया है। आपके बेटे की बहू घर पर थी, उसी ने बताया कि माता बैंक में पैसे निकलवाने गई हैं। ठग की बातें सुनकर उसकी मां को यकीन हो गया और उसने 25 हजार रुपये और निकलवा लिए। इसके बाद ठग ने कहा कि लो मैं आपकी कमल से बात करा देता हूं। कमल ने ही पैसे मंगवाए हैं, उसकी माता ठग की बातों में आ गई और उसे 25 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह रुपये लेकर वहां से चला गया। जब मां घर आई तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed