फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   248 female players showed their strength in the trial

ट्रायल में 248 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
248 female players showed their strength in the trial
248 female players showed their strength in the trial
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा में पांच से 14 फरवरी के बीच खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 मुकाबलों की मेजबानी का मौका इस बार हरियाणा को मिला है। सभी प्रकार के खेल पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। इसी को लेकर कर्ण स्टेडियम में फुटबॉल और वॉलीबॉल की प्रदेश स्तरीय महिला टीम के चयन के लिए रविवार को ट्रायल हुए।
तय समय से खिलाड़ियों को स्टेडियम में पहुंचना था लेकिन सर्दी के चलते खिलाड़ी दोपहर तक आते रहे। इसके चलते ट्रायल प्रक्रिया देर से शुरू हो सकी। फुटबॉल में 169 और वॉलीबॉल में 79 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के दौरान अंडर 18 की 26 महिला खिलाड़ी फुटबॉल और 18 महिला खिलाड़ियों का चयन वॉलीबॉल के लिए किया गया। सभी चयनित खिलाड़ी खेलो इंडिया अभ्यास शिविर में अभ्यास करेंगीं। शिविर के अंत में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे वही प्रदेश स्तरीय टीम में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में बनने वाली राज्य स्तरीय समिति खेलों के लिए आवास, खानपान, परिवहन, समारोह आयोजन दिवस और खेल उपकरणों की खरीद के संबंध में 25 खेल व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी। सभी कार्य दिसंबर के अंत तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल में 18 महिला खिलाड़ियों का चयन
वॉलीबॉल मैदान में चयनकर्ताओं के सामने 79 महिला खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया। चयन के लिए 13 खेल प्रशिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई थी। सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया गया। चयनकर्ताओं में अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दलेल सिंह प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन कार्यकारी अध्यक्ष अमीर सिंह, पूर्व वॉलीबॉल प्रशिक्षक सुल्तान सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। वॉलीबॉल प्रशिक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया में प्रदेश की महिला टीम के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, लेकिन अभी चयनित सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे। शिविर के अंत में फाइनल टीम तैयार की जाएगी।
फुटबॉल में 26 खिलाड़ियों का चयन
फुटबॉल मैदान में ट्रायल के लिए करनाल की 15 खिलाड़ियों सहित 169 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल प्रशिक्षक पुनीत ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021-22 के लिए 26 अंडर-18 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया अभ्यास शिविर में अभ्यास करेंगी तथा अभ्यास के दौरान जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगी, उसी को प्रदेश की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उप निदेशक गिरिराज ने फुटबॉल टीम की चयन प्रक्रिया का जायजा लिया और सभी प्रशिक्षकों का मार्ग दर्शन भी किया। मौके पर अरविंद शर्मा व रमन सिंह संयुक्त सचिव हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन व खेल विभाग की ओर से आए अन्य 11 प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।

उप निदेशक ने सुनीं खिलाड़ियों की समस्याएं
कर्ण स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 ट्रायल के दौरान पहुंचे खेल विभाग के उप निदेशक गिरिराज ने मैदान में मौजूद सभी चयनकर्ताओं और प्रशिक्षकों की समस्याओं को सुना और चयन प्रक्रिया के नियमों व दिशा-निर्देश को स्पष्ट किया। साथ ही खेलों में अधिक से अधिक हरियाणा के खिलाड़ियों को मौका मिले इस पर जोर देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेश के रहने वाले वे खिलाड़ी जिनके परिजन हरियाणा में नौकरी करते हों, उनको भी ट्रायल में मौका मिल सकता है। जो खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में बाहर खेलने गए हैं और ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सके। उनके लिए खेलो इंडिया अभ्यास शिविर के दौरान भी ट्रायल लेने पर विचार किया जा रहा है। मौके पर जिला खेल अधिकारी प्रदीप पालीवाल, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया, प्रशिक्षक नीरज, अमित, स्टोर इंचार्ज सुमित गौड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed