फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   23 died and 620 new case

कोरोना से 23 की मौत, 620 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
23 died and 620 new case
जिले में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही संक्रमित लोगों के मरने का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वीरवार को जिले में जहां 620 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, वहीं कोरोना संक्रमित 23 मृतकों का कोविड 19 की गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में इनमें से 10 मृतकों को ही दर्ज किया गया। राहत की बात है कि वीरवार को एक दिन में 727 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। ऐसा मई माह में पहली बार हुआ है कि जितने मरीज आए उससे ज्यादा मरीजों ने कोरोना को हराया है। इधर, कोरोना से राहत की आस को लेकर बलड़ी श्मशान में कर्मचारियों ने यज्ञ किया। उन्होंने भगवान से कोरोना से मुक्ति दिलाते हुए संकट से उबारने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इन लोगों की गई जान
कोरोना संक्रमण के कारण नीलोखेड़ी निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, कर्ण विहार निवासी 51 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, यूपी निवासी 45 वर्षीय महिला, गांव बदरपुर निवासी 73 वर्षीय व्यक्ति, चार चमन निवासी 73 वर्षीय महिला, सदर बाजार निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की जान गई और इनका बलड़ी श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ये हैं हालात।
सैंपल लिए - 324744
निगेटिव - 292796
पॉजिटिव - 31147
एक्टिव - 5644
ठीक हुए - 25188
मौत - 315
नपा में हड़कंप, अभियंता सहित पांच कर्मचारी पॉजिटिव
घरौंडा। कोरोना की मार सरकारी कर्मचारियों पर भी पड़ी है। नपा अभियंता सहित पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन-चार कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। नगरपालिका अधिकारियों ने शहर के लोगों से अपील की है कि कुछ दिन के लिए वह कार्यालय में न आएं। पॉजिटिव केस आने के बाद नगरपालिका कार्यालय में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, वीरवार को घरौंडा में लगभग 72 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें पालिका अभियंता, साइट सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार व एक बेलदार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed