{"_id":"605f8f188ebc3ed8312d3e3e","slug":"221-uew-corona-positive-arrived-karnal-news-knl65472434","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 221 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 221 नए केस आए
विज्ञापन
कोरोना की रफ्तार दोगुनी हो गई है। शनिवार को 221 केस आए हैं। 2021 में यह नया रिकॉर्ड है। नए मामलों में 18 विद्यार्थी, तीन शिक्षक, दो डॉक्टर, पुलिसकर्मी और एक प्राइवेट कंपनी के 14 कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं जिले में अभी तक 167 लोगों की जान गई है। फिर भी लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। यही हालात रहे तो आने वाले समय में कोरोना के केस और बढ़ सकते हैं। चिंता की बात यह है कि नए मामलों के साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1271 तक पहुंच गई है। शनिवार को 101 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे। वहीं जिले में 9 जगहों पर वैक्सीनेशन के लिए केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर 210 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 108 बुजुर्ग शामिल हैं।
नए मामलों में ये भी शामिल
पॉजिटिव केसों में 18 विद्यार्थी हैं। इनमें सग्गा और गोंदर सरकारी स्कूल से चार-चार, प्रताप पब्लिक और डीपीएस के दो-दो, विवेकानंद, बाल भारती सग्गा, एसएस इंटरनेशनल और टैगोर स्कूल काएक-एक विद्यार्थी शामिल है। इसके अलावा तीन अध्यापक, सैनिक स्कूल के सुपरिंटेंडेंट, चार आंगनबाड़ी वर्कर, बैंक कर्मी पांच, वकील, मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर, पुलिस कर्मी और एक प्राइवेट कंपनी के 14 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
30 को चलेगा विशेष अभियान, 73 जगह लगेंगे टीके
करनाल। 30 मार्च को जिले में विशेष कोविड-19 टीकाकरण का अभियान चलेगा। इस दौरान 73 केंद्रों पर निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और जिले में कोविड-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। यह बीमारी 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए ज्यादा घातक है और उनमें इस बीमारी से ज्यादा मृत्यु दर देखी गई है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति को कोविड-19 वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। जिला में सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं पर यह टीकाकरण पूर्णतया निशुल्क है।
विज्ञापन
यहां लगेगा निशुल्क टीका-
जनरल : सिविल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज करनाल, सेक्टर-13 डीएसपी, सेक्टर-6 डीईएसपी, पॉलीक्लीनिक सेक्टर-16, सिटी डिस्पेंसरी, यूपीएचसी राम नगर, शिव कॉलोनी, धर्मशाला सैनी, यूपीएचसी इंदिरा कॉलोनी, कृष्णा पब्लिक स्कूल आनंद विहार, यूपीएचसी वसंत विहार, कृष्ण मंदिर सेक्टर-9, पुलिस लाइन, एचएपी मधुबन, रायफार्म, पराजपत धर्मशाला ख्वाजा अहमदपुर, डेरा बाजीगर चौपाल शेरपुर कलां, बैंक्वेट हॉल बारना, गीता मंदिर पोल्ट्री क्षेत्र नीलोखेड़ी।
-एससी : एससी रहाड़ा, बिलोना, बांदराला, अरड़ाना, अरड़ाना-2, दुपेड़ी, कोहंड, बस्तर, मुनक, रायपुर जटान, कलहेड़ी, बल्हेरा, कलामपुरा, सलारू, अब्दुलपुर, बीर बादल, रायसन, जंबा, गोंदर, बस्तली, पिंगली, दादूपुर, नरुखेड़ी, ब्रास, बांसा।
-पीएचसी : जलमाना, शेखपुरा, चोचरा, सलवान, कुटेल, गागसीना, चौरा, मुंडोगढ़ी, निगदू, सग्गा, रमना, सोनकर, बड़ौता, सांभली, बजीदा रोड़ान, कुचपुरा, गोहिदा, जुंडला।
-सीएचसी : असंध, पुरानी सीएचसी बिल्डिंग, मोर माजरा, घरौंडा, तरावड़ी, चमनखेड़ा, वार्ड नंबर-15 तरावड़ी, गांगर और निसिंग।