फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   22 lakh froud

दो लाख रुपये के चेक पर ओवर राइटिंग कर 22 लाख रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
22 lakh froud
दो लाख रुपये के चेक पर ओवरराइटिंग कर धोखे से 22 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह निवासी गांव खरखड़ा सफीदों जींद और इकबाल सिंह ब्रांच मैनेजर डीसीबी बैंक मुगल कैनाल करनाल तथा अन्य बैंक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैथल जिले के गांव दुसैन निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह निवासी गांव खरखड़ा जिला जींद ने मेरे खिलाफ थाना सफीदों सिटी में एक झूठी शिकायत की दी थी। इस पर पंचायत ने गवाह शोभा सिंह निवासी गांव बहादुरपुरा जिला जींद व सुनील निवासी गांव दरड़ जिला करनाल के सामने दो लाख रुपये देने तय किए थे। इसके तहत मैंने आरोपी हरदीप सिंह के हक में दो लाख रुपये का एक पोस्ट डेटेड चेक 25 दिसंबर 2020 को दिया था। साथ ही यह कहा था कि मैने जमीन बेची है, रजिस्टरी के बाद उसके पैसे खाते में आते ही चेक लगा लेना। 29 जनवरी 2021 को आरोपी हरदीप सिंह ने मेरे खाता में दिए हुए चेक पर ओवरराइटिंग कर 22 लाख रुपये का चेक मेरे खाता डीसीबी बैंक में लगा दिया। उस समय खाते में 2077059.27 रुपये ही थे, इसलिए चेक का भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद 3 फरवरी को मुझे मेरे फोन पर बैंक के मैसेज से पता चला कि किसी ने मेरे खाता में तीन लाख रुपये जमा करवाये हैं और इसके 5 मिनट बाद करीब 1:48 बजे एक और मैसेज आया, जिसमें मेरे खाते से 22 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। आरोप है कि हरदीप सिंह ने डीसीबी बैंक, ब्रांच मुगल कैनाल करनाल के मैनेजर इकबाल सिंह व बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर यह धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed