{"_id":"693343f762ca486a34045024","slug":"2166-applications-received-for-the-foundation-level-1-exam-will-be-held-on-24th-karnal-news-c-18-knl1018-795251-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुनियाद के लिए 2,166 आवेदन 24 को होगी लेवल-1 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुनियाद के लिए 2,166 आवेदन 24 को होगी लेवल-1 की परीक्षा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में बुनियाद परीक्षा के लिए अब तक 2166 आवेदनपत्र आ चुके हैं। विद्यार्थी बुनियाद परीक्षा के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। 24 दिसंबर को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा होगी। बैच 2025-27 के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। कक्षा 8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जिन्होंने सातवीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनके लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण करवाना वैकल्पिक रहेगा।
आवेदन की संख्या के साथ करनाल प्रदेश में 10वें पायदान पर है। अभी अंतिम तिथि 10 दिन दूर है, ऐसे में टॉप-5 में आने के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी खंडों और स्कूलों को आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। ताकि इसके लिए पहले चरण की परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो सकें। आवेदन बढ़ाने के लिए कार्यक्रम के व्यापक प्रचार व प्रसार के लिए खंड स्तर पर सेमिनार किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। वर्तमान में पानीपत जिला 4424 पंजीकरण के साथ प्रदेश में सबसे आगे है।
बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट के लिए तैयार करना आरंभ कर दिया जाता है जिसके लिए नौवीं व दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
तीन दिन केंद्र में और तीन दिन ऑनलाइन कोचिंग
विद्यार्थियों को तीन दिन केंद्रों में और तीन दिन ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाते हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थी कोचिंग लेते हैं। ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग की ओर से ही टीवी सेट की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
परीक्षा का शेड्यूल
आवेदन की अंतिम तिथि - 16 दिसंबर
परीक्षा प्रवेश पत्र जारी -17 दिसंबर
प्रथम चरण की परीक्षा - 24 दिसंबर
परीक्षा का परिणाम - 20 जनवरी 2026
द्वितीय चरण की परीक्षा - 30 जनवरी 2026
परीक्षा का परिणाम - 25 फरवरी 2026
तृतीय चरण की परीक्षा - 3 अप्रैल 2026
परीक्षा का परिणाम - 5 मई 2026
दाखिले को लेकर काउंसिलिंग -7 मई 2026
नया बैच प्रारंभ -15 मई 2026
-- --
बुनियाद परीक्षा के लिए अभी तक 2166 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। 24 दिसंबर को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी