{"_id":"5c5742c1bdec2273ab606cf6","slug":"21549222593-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की छत उखाड़कर उड़ाया कीमती सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की छत उखाड़कर उड़ाया कीमती सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असंध। चोरों ने किताब की दुकान की छत फोड़कर हजारों रुपये की किताबें और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड 6 के इंदिरा कॉलोनी निवासी दुकानदार दीपक ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि राहड़ा रोड पर जेसी कॉलेज के पास उसकी किताबों की दुकान है। रोज की तरह वह शनिवार को भी दुकान बंद कर घर चला गया। इसके बाद रात के समय अज्ञात चोर उसकी दुकान की छत फोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान से 20 हजार रुपये की किताबें, दो प्रिंटर, एक स्कैनर, 10 मोबाइल सहित कम्प्यूटर सेट चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। सुराग मिलते ही जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।