फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आईटीआई में कॉलेज की तर्ज पर होगा दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को वितरति की जाएंगी डिग्रियां

आईटीआई में कॉलेज की तर्ज पर होगा दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को वितरति की जाएंगी डिग्रियां

Fri, 05 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में कॉलेज की तर्ज पर होगा दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को वितरति की जाएंगी डिग्रियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कॉलेज की तर्ज पर अब आईटीआई में भी दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा और इस दीक्षांत समारोह में ही पास आउट विद्यार्थियों को उनकी डिग्री दी जाएगी। इसके लिए स्किल डेवलपमेंट एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट हरियाणा ने प्रदेश की सभी सरकारी व प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को पत्र जारी कर दिया है। यह दीक्षांत समारोह 12 अक्तूबर को आईटीआई में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि बुलाकर विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। दीक्षांत समारोह की सूचना से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। बता दें करनाल की बाबू मूल चंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाना में 12 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह में करीब 500 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की जाएंगी।

जिले में हैं सरकारी व प्राइवेट 20 आईटीआई
जिले में सरकारी व प्राइवेट 20 आईटीआई हैं। इसमें दो आईटीआई करनाल में हैं, इनमें से एक महिला आईटीआई है। इससे अलग एक बल्ला, एक असंध, एक तरावड़ी व एक निसिंग में है। बाकि 14 आईटीआई प्राइवेट हैं। सबसे बड़ी आईटीआई बाबू मूल चंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाना है। इसमें 27 ट्रेड हैं और इनमें एक हजार विद्यार्थियों की सीट है।
विज्ञापन


तैयारियों में लगे हैं आईटीआई प्रबंधक
सभी आईटीआई प्रबंधक दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। क्योंकि यह समारोह पूरे प्रदेश की आईटीआई में 12 अक्तूबर को ही आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधक मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं और वहीं पास आउट विद्यार्थियों को समारोह में आने के लिए सूचना दी जा रही है, जिन्हें डिग्रियां वितरित की जाएंगी। जिनमें 30 प्रतिशत सीटें लड़कियों की हैं तो वहीं 70 प्रतिशत सीटें लड़कों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
इस बार 12 अक्तूबर को आईटीआई में कॉलेजों की दर्ज पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा और इस समारोह के दौरान ही आईटीआई से पास आउट विद्यार्थियों केेे डिग्री वितरित की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही है।
-बलदेव सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed