फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गंदगी और दूषित पानी के कारण डायरिया व वायरल बुखरा की चपेट में अनाज मंडी के मजदूर

गंदगी और दूषित पानी के कारण डायरिया व वायरल बुखरा की चपेट में अनाज मंडी के मजदूर

Thu, 27 Sep 2018 09:25 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
गंदगी और दूषित पानी के कारण डायरिया व वायरल बुखरा की चपेट में अनाज मंडी के मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नई अनाज मंडी में लगे गंदगी के ढेर और दूषित पानी के कारण वहां काम कर रहे मजदूर डायरिया व वायर बुखार की चपेट में आ गए है। स्वास्थ्य विभाग ने दो मजदूरों की मौत होने के बाद बुधवार को अनाज मंडी में चार मेडिकल कैंप लगाए, जिनमें करीब 300 मजदूरों का चेकअप किया। इनमें से 141 मरीज डायरिया और 152 वायरल बुखार के पाए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने नई अनाज मंडी में सप्लाई होने वाले पेयजल के चार सैंपल लिए, लेकिन इसका मार्केट कमेटी के अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। 500 से ज्यादा मजदूर बीमार होने के बाद भी अनाज मंडी में सफाई नहीं की गई। बुधवार को भी अनाज मंडी में गंदगी के ढेर ऐसे ही लगे रहे, जिनकी बदबू से वहां सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मार्केट कमेटी के अधिकारियों को किसी की जान की कोई परवाह नहीं है। बता दें बरसात के बाद नई अनाज मंडी में उल्टी-दस्त लगने से करीब पांच सौ से अधिक मजदूर अचानक बीमार हो गए हैं, वहीं दो मनोज और शंभू की मौत भी हो गई। मजदूरों ने बताया था कि पिछले कई दिनों से सीवरेज व्यवस्था ठप्प पड़ी है और सरकारी ट्यूबवेलों से सप्लाई होने वाला पेयजल भी दूषित आ रहा है।

नई अनाज मंडी में चार स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए गए है जिनमें 300 मरीजों को चेकअप किया गया, जिनमें डायरिया व वायर बुखार के मरीज सामने आाए है, पेयजल के भी चार सेंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। -डॉ. राजिंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ, करनाल।
विज्ञापन


बरसात रुकने के बाद तुरंत ही सफाई कर्मचारी अनाज मंडी में लगा दिए थे और सफाई का कार्य चला हुआ है। मजदूर बीमार हो रहे हैं इसकी सूचना मिली थी, जांच कैंप के लिए तुरंत स्वास्थ्य विभाग इसकी जानकारी दी गई थी।-बलवान सिंह, मार्केट सचिव करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed