फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ग्लोबल ब्रिलियंस एंव कर्तव्यनिष्ठता अवार्ड से सम्मानित होंगी महान श सियतें

ग्लोबल ब्रिलियंस एंव कर्तव्यनिष्ठता अवार्ड से सम्मानित होंगी महान श सियतें

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
ग्लोबल ब्रिलियंस एंव कर्तव्यनिष्ठता अवार्ड से सम्मानित होंगी महान श सियतें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत राष्ट्र स्तरीय श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर फाउंडेशन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का 23 सितंबर को 11 बजे डिवेंचर होटल में किया जाएगा। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता राकेश बेदी मुख्य अतिथि, मुंबई से सेलिब्रिटी एंकर सिमरन डीनज आहूजा कार्यक्रम होस्ट, हिमाचल प्रदेश की विख्यात समाजसेविका नमिता शर्मा, राजस्थान के पूर्व सेशन जज उदय चन्द बारूपाल, पूर्व आईजी हरियाणा पुलिस सुमन मंजरी एवं दिल्ली से अभिषेक बच्चन अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विशेष अवसर पर हाल ही में शहीद हुए पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को मरणोपरांत कर्तव्यनिष्ठता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, इसके इलावा पूर्व आई जी सुमन मंजरी, पूर्व डीआईजी अर्जुन अवार्डी जगरूप सिंह, डीएसपी सतीश गौतम, इंस्पेक्टर अर्जुन अवार्डी नेहा राठी, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर सुभाष एंव हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह को कर्तव्यनिष्ठता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की महान हस्तियों को जिनमें वाईएस रेडी, डॉ. जोसफ जे मोसेस, डॉ. रीतू चौहान, सुंदर श्याम दुबे, रूबू ताड़ी, सुमिंद्र सिंह चुघ, डॉ. शशिकांत, विद्या राजपूत, सोनिया अंकुर रावल, डा. पार्थ पांड्या, कलीम अ तर, दीप्ति भदौरिया, सुप्रिया मंजरी, एमडी हनीफ, अभिलाष सेमवाल, डॉ. अंकुर शर्मा, आशीष ठाकुर, आर्टिस्ट प्रकाश सोनी, रेनुका यादव, चंद्रिका अग्रवाल, अफरोज गोरी, निमित गुप्ता, मंजिल नानावती, डॉ जसफूल सिंह, डॉ. आशीष शुक्ला, भानुप्रिया, सोनिया सारदा, अजमेर सिंह, वैद सुखविंदर रालह, वैद परमजीत सिंह, वैद जसविंदर सिंह, वैद सुखविंदर सिंह, हीरालाल राजस्थानी, प्रवीण कुमारी, एस्ट्रो दीपक, मनीष कुमार, मुकेश धानिया, मधुबाला, अलका, मोहम्द सलीम, भास्कर द्विवेदी, सतीश टांक, सुनीता चंदेल,राजीव परुथी,रेनुका यादव,दिशा सेठी, नीलम शर्मा, अक्षित कयमार, पूनम सैनी, शिक्षाविद सीमा गौतम, सुमित ललित, अमरजीत सिंह, वेदप्रकाश गौड़, भूमेश भोला, मास्टर सुरेंद्र कुमार, आशीष नरवाल, संजय गुप्ता, तमन्ना निझावन, नरेश छतवाल व पवन खन्ना आदि को ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर की महान श सियतें करनाल में एकत्रित होकर हरियाणा के वीरों एंव शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed