{"_id":"5a7212f24f1c1b05738b4bac","slug":"21517425394-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगहों से दो बाइक व एक कार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगहों से दो बाइक व एक कार चोरी
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरोकरनाल। जिलेभर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। पुलिस वाहन चोर गिरोह पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। हर रोज बाइक और अन्य वाहन चोरी हो रहें है। जबकि पुलिस तलाश के नाम पर एफआईआर दर्ज करने तक ही सीमित रहती है। जिले में अलग-अलग जगहों से चोरों ने एक ईको गाड़ी और दो बाइक चोरी करके फरार हो गए। तीनों मामलों में पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैए लेकिन अभी तक चोरी के वाहनों का कोई सुराग नहीं लगा है। थाना घरौंडा में दी शिकायत में जय कुमार जैन वासी वार्ड 4 घरौंडा ने बताया कि उसकी मारूति कंपनी की ईको गाड़ी ओबीसी बैंक स्थित उसकी दुकान के सामने खड़ी थीए लेकिन जब सुबह उसने अपनी गाड़ी देखी तो वह वहां से गायब थी। वहीं दूसरे मामला भी घरौंडा थाना में दर्ज हुआ, जिसमें हीरा वासी न्यू प्रेम नगर ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में दवाई लेने के लिए बाइक पर सवार होकर आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल में खड़ी की थी। जब वह दवाई लेकर बाहर आया तो वहां उसे बाइक नहीं मिली। इसी प्रकार सिटी थाना में दी शिकायत में बीजना निवासी रवि ने बताया कि वह सेक्टर-3 वह एक फैक्टरी में कार्य करता है। वह बाइक को फैक्टरी के बाहर खड़ी करके गया था, जब शाम को वह फैक्टरी से बाहर निकला तो वहां से बाइक गायब मिली। लेकिन अभी तो उकसी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन