फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2066 people became victims of cyber fraud in a year

Karnal News: सोशल मीडिया बना हथियार, एक साल में दो हजार लोग ठगी के शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
2066 people became victims of cyber fraud in a year
संजू कुमार
विज्ञापन

करनाल। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि ठगों ने सोशल मीडिया को अपना आसान हथियार बना लिया है। इसी के जरिए तरह-तरह के प्रलोभन देकर और हथकंडे अपनाकर लोगों से रुपये ठगे जा रहे हैं। वर्ष 2021 में 482 लोग ठगी का शिकार हुए, जबकि वर्ष 2022 में 2066 लोगों से अलग-अलग तरीकों से झांसे में लेकर करोड़ों रुपये ठग लिए।
इस संदर्भ में जिले के अलग-अलग थानों में लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिनमें लोन, नौकरी और सोशल साइट पर अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड कर ठगी की गई है। पुलिस ने आरोपियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

ठगी के तरीके
लोन ऐप, मोबाइल पर कॉलिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैक, व्हाट्सअप पर फेक फोटो, फैमिली आईडी में इनकम अपडेट करना, केवाईसी अपडेट करना, पे-टीएम-केवाईसी अपडेट करना, अश्लील वीडियो और फोटो, सिम स्वैप, नेशनल पेंशन स्कीम में डाटा अपडेट करना आदि के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- ई-मेल पॉपअप, इंस्टेंट मैसेज, टेक्स्ट या सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक और ट्विटर में सॉफ्टवेयर के लिंक एप के लिंक या विज्ञापनों पर क्लिक न करें।
- अपने डिवाइस के एंटी वायरस या अन्य सुरक्षात्मक सॉफ्टवेयर को कभी निष्क्रिय न करें। उन्हें बार-बार और स्वचालित रूप से अपडेट करने के लिए सेट करके रखें।
- केवल विश्वसनीय स्रोतों से फाइलों, एप्स, सॉफ्टवेयर और प्लगइंस डाउनलोड करें।
- कभी भी अपना नेट बैंकिंग पासवर्ड, ओटीपी, एटीएम, या फोन बैंकिंग पिन, पैन कार्ड के सीवीवी नंबर, समाप्ति तिथि किसी को न बताएं, भले ही सामने वाला खुद को बैंक कर्मी या अधिकारी होने का दावा कर रहा हो।

- ऑनलाइन लेनदेन करने के बाद हमेशा अपने ऑनलाइन सिस्टम से लॉग ऑफ करना न भूलें।
- अपने व्हॉट्सएप पर टू स्टेप लॉक जरूर लगाएं, यह सुविधा सेटिंग के अकाउंटस ऑप्शन में हैं।
- इससे संबंधित शिकायत 1930 या 112 डॉयल कर सकते हैं। इसके अलावा अपने निकटवर्ती थाने व चौकी में भी शिकायत दे सकते हैं।
एसपी गंगाराम पूनिया का कहना है कि सोशल मीडिया पर ठगी करने वालों से सतर्क रहना होगा। क्योंकि तरह-तरह की बात और मैसेज के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है। पिछले साल की अपेक्षा साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं।
वर्ष 2022 में 2066 लोगों से हुई ठगी
थाना पंजीकृत शिकायत एफआईआर रद्द लंबित
असंध 132 17 85 30
बुटाना 51 06 22 23
साइबर क्राइम 670 13 286 371
पुलिस स्टेशन
घरौंडा 115 04 105 06
इंद्री 126 14 57 55
करनाल सिटी 156 11 65 80
करनाल सिविल 108 16 62 30
लाइन
सदर 94 21 48 25
कुंजपुरा 55 08 36 11
मधुबन 72 14 55 03
मूनक 34 03 17 14
निगदू 31 05 13 13
निसिंग 61 06 40 15
रामनगर 88 08 24 56
सेक्टर-32-33 189 24 98 67
तरावड़ी 80 13 19 48
विमेन पुलिस 02 00 02 00
स्टेशन असंध
विमेन पुलिस 02 00 02 00
स्टेशन करनाल
कुल 2066 183 1036 847
---------------
वर्ष 2021 में 482 लोगों से से हुई धोखाधड़ी
थाना शिकायत एफआईआर बंद लंबित
असंध 31 00 31 00
बुटाना 23 00 20 03
साइबर क्राइम 31 00 31 00
पुलिस स्टेशन
घरौंडा 41 01 10 30
इंद्री 36 02 27 07
करनाल सिटी 49 04 36 09
करनाल सिविल 43 01 42 00
लाइन
सदर 39 01 32 06
कुंजपुरा 16 01 15 00
मधुबन 16 01 15 00
मूनक 09 00 09 00
निगदू 07 01 06 00
निसिंग 19 02 16 01
रामनगर 29 00 24 05
सेक्टर-32-33 70 02 63 05
तरावड़ी 23 01 22 00
कुल 482 17 399 66
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed