{"_id":"5c589039bdec224c80717a09","slug":"201549307961-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरिहंत जैन व प्रवीण कुमार ने जमाया बैडमिंटन ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरिहंत जैन व प्रवीण कुमार ने जमाया बैडमिंटन ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। श्रेयांस क्लब की ओर से करवाई जा रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैचों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने एक साथ खेलकर अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि दो खिलाड़ियों की आयु मिलाकर आयु वर्ग तैयार किए गए। खिलाड़ियों के लिए यह नया अनुभव रहा।
इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी गुरमीत सिंह कपूर व तहसीलदार डॉ. मनोज अहलावत ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान की। तहसीलदार मनोज अहलावत ने अपने संबोधन में कहा कि वह श्रेयांस क्लब से हमेशा जुड़े रहेंगे। करनाल में जब तक उनकी ड्यूटी रहेगी व क्लब के खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे। इसके बाद भी वह क्लब का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। शरीर तंदरुस्त रहता है और युवा खेलों में अपना करियर भी बना सकते हैं। क्लब के चेयरमैन अमित जैन व संयोजक नरेंद्र कुकरेजा ने अतिथिगणों को स्मृति चिह्न भेंट किए तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के संयोजक नरेंद्र कुकरेजा ने फाइनल परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कंबाइन आयु वर्ग (50+) में अरिहंत जैन व प्रवीण कुमार ने विकास हुडा व केशव कुमार की जोड़ी को हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। कंबाइन आयु वर्ग (60+) में राजकुमार व गौरव ने रोहित सुखीजा व आशीष अग्रवाल को हराया। कंबाइन आयु वर्ग (65+) में प्रवीण मोर व आशीष अग्रवाल ने सुमित जैन व गौरव की जोड़ी को पराजित किया। कंबाइन आयु वर्ग (70+) में सुमित कुमार और राज कुमार ने अनूप सिंह व रोहित को हराकर जीत दर्ज की। कंबाइन आयु वर्ग (75+) में भूपेंद्र सिंह व प्रवीण कुमार ने राज व सुमित जैन को पराजित किया।
विज्ञापन
कंबाइन आयु वर्ग (80+) में हरबीर व प्रवीण ने राजीव कुटेल व मनोज अहलावत को हराया। कंबाइन आयु वर्ग (85+) में अरुण चौधरी व राजकुमार ने अमित सचदेवा व सुनील को मात दी। कंबाइन आयु वर्ग (90+) में हरविंदर व प्रवीण ने अरुण व सुनील सैनी को पराजित किया। कंबाइन आयु वर्ग (95+) में श्रवण भारद्वाज व अरुण चौधरी ने गौरव कुमार और नरेंद्र कुकरेजा को पराजित किया। कंबाइन आयु वर्ग (100+) में नरेंद्र कुकरेजा, राजकुमार, सुनील सैनी व श्रवण संयुक्त विजेता बने। कंबाइन आयु वर्ग (105+) में डॉ. हरविंद्र व श्रवण ने अमित जैन और डॉ. बृज यादव की जोड़ी को हराया।