फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3.45 करोड़ से हुआ कर्ण पार्क का सौंदर्यकरण, सीएम ने जनता को किया सुपुर्द

3.45 करोड़ से हुआ कर्ण पार्क का सौंदर्यकरण, सीएम ने जनता को किया सुपुर्द

Sat, 20 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
3.45 करोड़ से हुआ कर्ण पार्क का सौंदर्यकरण, सीएम ने जनता को किया सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। विजयादशमी के दिन करनाल आगमन पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शहर के बीचों- बीच स्थित पुराने और जनता की भावनाओं से जुड़े नवीनीकृत कर्ण पार्क और उसमें स्थापित किए गए म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण के क्रम में पहले कर्णताल का नवीनीकरण किया गया और फिर कर्ण पार्क जिसकी दशा काफी खराब थी। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार एकड़ में फैले कर्ण पार्क के जीर्णोद्वार पर 3 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। उन्होंने शहर के गणमान्य व्यक्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुछ देर पार्क के उद्घाटन स्थल पर विराजमान होकर म्यूजिकल फाउंटेन से निकली रंगीन जैटस यानी धाराओं का अवलोकन किया। जिसका शहर के लोगों ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कर्ण पार्क में स्थित महान क्रांतिकारी देशभक्त शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। बता दें कि नवीनीकृत कर्ण पार्क में चहारदीवारी पर एसएस की ग्रील व धोलपुर पत्थर लगाया गया। पार्क के अंदर दो हाई मास्क लाईटें व फुटपाथों पर बोलार्ड लाईटें लगाई गई है। पार्क के अंदर हरी घास व लैंड स्केपिंग की गई है। नये सजावटी व फलदार पौधे भी लगाए गए है। बच्चों के झूले,ओपन एयर जिम तथा बैठने के लिए नये बैंच गैजीबों व दीवारों पर पेंटिंग की गई है। अब इसका स्वरूप देखते ही बनता है और इसमें लोगों की चहल पहल भी बढ़ गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्ण पार्क में ही नगर निगम करनाल की ओर से शहर की स्वच्छता को कायम रखने के लिए एक नई पहल के तहत सैनिटेशन पेट्रोलिंग स्कवार्ड मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपनी तरह की इन मोटरसाइकिलों पर सीसीटीवी कैमरा, माइक सिस्टम, ब्लींकर लाइट, सायरन व निगम का लोगो दिया गया है। इस तरह की पहल हरियाणा में पहली बार करनाल में की गई है। आज से यह मोटर साईकिलें शहर की सफाई के लिए बनाऐ गए चार जोन में जाकर मोनिटरिंग का कार्य करेंगी। इस अवसर पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा नेता योगेन्द्र राणा, राजबीर शर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, अशोक सुखीजा, नरेन्द्र पंडित, जितेन्द्र शर्मा,पूर्व पार्षद वीर विक्रम, डीसी डॉ. आदित्य दहिया, एसपी एसएस भोरिया,नगर निगम के आयुक्त राजीव मेहता, ईओ धीरज कुमार, एसई रामजी लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed