{"_id":"5b96bf5d867a557fe978583d","slug":"201536606045-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेफिक कंट्रोल करने को ट्रायल के तौर पर हटाए जाएंगे चौकों पर लगे बेरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेफिक कंट्रोल करने को ट्रायल के तौर पर हटाए जाएंगे चौकों पर लगे बेरियर
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सड़क सुरक्षा समिति की सोमवार को हुई मासिक बैठक में एनएच 44 पर घरौंडा, मधुबन, तरावड़ी व नीलोखेड़ी के पास बनाए गए फ्लाईओवर की साइडों से मिट्टी के कटाव का मामला जोर-शोर से उठाया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस समस्या से दुर्घटनाएं हो रही हैं और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले दिनो में कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने इसे गंभीरता से लिया और कहा कि इसकी जांच के लिए एनएच के रिजनल ऑफिसर (नॉर्थ) को लिखेंगे और जिम्मेदारी भी तय करवाएंगे। इस शिकायत को लेकर बैठक में उपस्थित एनएचएआई के एक प्रतिनिधि ने कहा कि वे इसकी मरम्मत करवा देंगे। इसी प्रकार, शहर के चौकों पर लगाए गए बैरियर हटाने का मामला उठा। ट्रायल के तौर पर एक सप्ताह तक इनको हटाकर चेक किया जाएगा, अगर ट्रैफिक कंट्रोल हुआ तो इन्हें स्थायी रूप से हटाया जाएगा।
लघु सचिवालय में डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि शहर के महर्षि वाल्मिकी चौक (कमेटी चौक) व महात्मा गांधी चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए काफी समय से लगे बैरियर को एक सप्ताह के लिए हटाकर आने-जाने वालों की सुविधा और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ट्रायल ली जाएगी। बैठक में समिति के सदस्यों ने जोर दिया कि अस्पताल रोड अब पहले से चौड़ी हो गई है, यहां का बैरियर हटा देना चाहिए। इसी तरह कमेटी चौक पर कर्ण गेट बाजार में जाने के लिए ट्रैफिक को ऊपर से आना पड़ता है, इसलिए यहां लगे बैरियर को हटाना चाहिए, ताकि यातायात आसान हो। इस पर उपायुक्त ने कहा कि ट्रायल करके देखते हैं, ठीक रहा तो हटा देंगे। हालांकि, शहर के ट्रैफिक इंचार्ज ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हटाने से ट्रैफिक कंट्रोल नहीं होगा, फिर भी ट्रायल करके देख लेते हैं। इसी तरह अस्पताल चौक पर लगी बैरिकेटिंग को भी हटाने की मांग बैठक में उठी।
कुंजपुरा रोड पर रहता है जाम, मुगल कैनाल से मोड़ें वाहन
डीसी ने कहा कि अस्पताल रोड व मॉडल टाउन रोड से आने वाले वाहनों को कुंजपुरा रोड पर जाने के लिए, मुगल कैनाल पर बनी पुलिया के पास से मुड़कर कुंजपुरा रोड पर आते हैं। इसी रोड पर बीच में एक कट पर जाम लगा रहता है, ट्रैफिक यदि बीच में दिए गए कट की बजाए मुगल कैनाल पर छोटे ट्राई एंगल पार्क के ऊपर से घूमकर आएं तो कट पर जाम की समस्या का हल हो सकता है। उन्होंने इस बारे आरटीए कार्यालय के निरीक्षक जोगिन्द्र ढुल और आरएसए शुभम भारद्वाज को निर्देश दिए कि वे इस पर स्टडी कर देखें। पुरानी सब्जी मंडी रोड पर एक कट से होकर गली के रास्ते दुपहिया वाहन कलंदरी गेट पर निकलते हैं, उन्हें गुरुद्वारा मोड़ पर नहीं जाना पड़ता, लेकिन इस गली के बीच में खड़े एक खंभे से यातायात को दिक्कत आती है। डीसी ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे इसे हटवाएं, साथ ही नगर निगम के एई को यह भी निर्देश दिए कि कलन्दरी गेट के पास नाले पर लगाई गई लोहे की जाली को दुरूस्त करवाएं।
विज्ञापन
19 मामलों में से 15 का समाधान का दावा
डीसी ने बताया कि समिति की बैठक में पिछली 19 शिकायतों में से 15 का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है। चार अपेक्षित रही, उपायुक्त ने इनसे संबंधित पीडब्ल्यू्डी (बीएंडआर) जैसे अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मीटिंग तक इनका भी समाधान हो और फोटो सहित इनकी लेकर आएं। बैठक में पुलिस विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि ने बताया कि बीते मास अगस्त में जिला में बिना हेल्मेट पहने, व्यक्तियों के 5789 चालान किए गए। इसी प्रकार, रेड लाइट जम्पिंग के 68, ओवर स्पीड के 543, गलत पार्किंग के 117, गलत दिशा में ड्राईविंग के 1052, सडक़ पर चलते मोबाईल प्रयोग के 150, शराब पीकर गाड़ी चलाने के 105, सीट बेल्ट ना लगाने के 454, सीसीटीवी पोस्टल चालान 1395, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के 512, गलत ढंग से लेन बदलने के 79 तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली 6 स्कूल बसों के भी चालान किए गए। बैठक में बताया गया कि आरटीए करनाल की ओर से बीते मास में ओवर लोडिंग के 412 चालान किए गए। जबकि थ्री-व्हीलर और ई-रिक्शा के भी 27 चालान हुए। इसी मास में इस विभाग द्वारा 1 करोड़, 80 लाख रुपये की राशि विभिन्न मामलो में रिकवर की गई।
गड्ढ़े भरने के निर्देश, ब्रेकर भी हटवाएं
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शहर की सड़कों से ताल्लुक वाले करीब 1 दर्जन नए प्वाइंट भी डीसी को बताए। इनमें कुछ जगहों पर सड़कों पर बने सीवरेज होल के ढक्कन नीचे बताए गए, जो गड्ढे का रूप धारण किए हैं, उन्हें दुरूस्त करने की बात उठाई। समीति के सदस्य जेआर कालड़ा ने एक मामला उठाते हुए कहा कि पुरानी सब्जी मंडी के सामने रोड पर बीज मार्केट की दुकानें हैं, जहां गड्ढे हैं और उनमें पानी भरा रहता है, इस समस्या का समाधान करवाया जाए। कुछ सदस्यों ने मामला उठाया कि सेक्टर-13 एक्सटेंशन से गुरू हरिकृष्ण पब्ल्कि स्कूल की ओर जाने वाली सड़क पर बेतरतीब स्पीड ब्रेकर बनाए हुए हैं, जो यातायात में व्यवधान पैदा करते हैं, इन्हें हटवाया जाए। बैठक में आरटीए सचिव व एडीसी निशांत यादव, घरौंडा के एसडीएम मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग, हरियाणा शहर विकास प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी अनुपमा सांगवान के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।