फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मंगलौरा चैक पोस्ट पर ओवरलोड चेकिंग स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

मंगलौरा चैक पोस्ट पर ओवरलोड चेकिंग स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंगलौरा चैक पोस्ट पर ओवरलोड चेकिंग स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
मंगलौरा चैक पोस्ट पर ओवरलोड चेकिंग स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। परिवहन विभाग की चैक पोस्ट मंगलौरा पर तैनात स्टाफ पर एक गाड़ी चालक ने गाड़ी से टक्कर माने का प्रयास किया। पुलिस ने दो गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और चैक पोस्ट की अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में परिवहन विभाग की मंगलौरा चैक पोस्ट अधीक्षक पुष्पा रानी ने बताया कि वह परिवहन विभाग की चैक पोस्ट मंगलौरा पर अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। सुबह के समय अतिरिक्त उपायुक्त एवं सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण करनाल द्वारा चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान चेकिंग स्टाफ द्वारा ओवरलोड गाड़ियों की चेकिंग का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान एक कार आई जोकि रुकने की बजाये चेकिंग स्टाफ को टक्कर मारने की कोशिश करने लगा। स्टाफ ने कार को काबू कर लिया। इस दौरान वहां एक ओर गाड़ी खड़ी थी, उस गाड़ी का चालक ओवरलोड गाड़ियों से पैसे लेकर नाका पर जबरदस्ती दबाव बना कर गाड़ी निकालने का कार्य करता है। दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed