फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अवैध भवनों को लेकर युवा बोलेगा मंच ने किया प्रदर्शन

अवैध भवनों को लेकर युवा बोलेगा मंच ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अवैध भवनों को लेकर युवा बोलेगा मंच ने किया प्रदर्शन
अवैध भवनों को लेकर युवा बोलेगा मंच ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोे
करनाल। सीएम सिटी में धड़ाधड़ बन रही अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ आज सोमवार को युवा बोलेगा मंच ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला। मंच ने नगर निगम कमीश्रर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जल्द से जल्द अवैध बिल्डिंगों व उन्हें बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा एक महीने के बाद नगर निगम के अधिकारियों के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को युवा बोलगा मंच की टीम प्रदेश अध्यक्ष जेपी शेखपुरा के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में पहुंची और अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मंच के पदाधिकारियों ने नगर निगम की आयुक्त डा. प्रियंका सोनी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जेपी शेखपुरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बड़े बड़े पूंजीपति व सरकार के चहेते धड़ल्ले से बिल्डिंगों का निर्माण कर बिना किसी डर के कर रहे हैं। इस ओर जिला प्रशासन व नगर निगम का कतई ध्यान नहीं है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो बिल्डिंगों की सं या बढ़ती चली जाएगी। नगर निगम को चाहिए कि अवैध बिल्डिंग बनाने वालों पर शिकंजा कसे। इस मौके पर मंच के सरंक्षक योगेंद्र शर्मा व करनाल अध्यक्ष रवि भाटिया ने कहा कि यदि 500 वर्ग गज की बिल्डिंग पर एक लोर तैयार किया जाता है तो निगम को 5 लाख रुपए तक टैक्स देना पड़ता है। शहर में अब तक सैकड़ों बिल्डिंगों का निर्माण हो चुका है और निगम का इन बिल्डंगों के मालिकों पर करोड़ों रुपए का टैक्स बनता है। मंच की महिला अध्यक्ष साध्वी राज सोनी, किरण, रूही कपूर व संजू मलिक ने कहा कि स्थानीय राजनीति के प्रभावशाली लोग ऐसा कार्य कर रहे हैं और ईमानदार मुख्यमंत्री की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। मंच ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि इन अवैध बिल्डिंगों व इनके मालिकों पर कार्रवाई की जाए नहीं तो मंच बड़ा आंदोलन छेड़ देगा। इस मौके पर बीआर शर्मा, मन्ना बग्गा, कुलदीप संधू, मीडिया प्रभारी करण गिरधर, कोषाध्यक्ष आजाद शर्मा, वेदप्रकाश सेठी, प्रवीन वर्मा, सुखबीर पोसवाल, राजेंद्र, गुरदीप सिंह, पारस अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed