फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हर महीने चार से अधिक जिलों में होगी शतरंज स्पर्धाएं

हर महीने चार से अधिक जिलों में होगी शतरंज स्पर्धाएं

Thu, 01 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हर महीने चार से अधिक जिलों में होगी शतरंज स्पर्धाएं
हर महीने चार से अधिक जिलों में होगी शतरंज स्पर्धाएं
विज्ञापन

हरियाणा शतरंज एसो. (एचसीए) ने जारी किया शतरंज का खेल कैलेंडर-2018
करनाल। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने वर्ष 2018 का शतरंज खेल कैलेंडर जारी किया है। हर महीने चार से अधिक जिलों में एचसीए की इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन होगा। गुरूग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद, फतेहाबाद, करनाल, अंबाला, बहादूरगढ, पानीपत, हिसार आदि में ये मुकाबले होंगे।

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि इसके तहत 10-11 फरवरी को भिवानी के जनसेवा हाई स्कूल में 57वीं जिलास्तरीय अंडर-10, 16, ओपन चैंपियनशिप, 17-18 फरवरी को नारनौल के भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं जिलास्तरीय अंडर-11, 15 व ओपन शतरंज चैंपियनशिप, 24-25 फरवरी को जीन्द के जेआईईटी कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं जिलास्तरीय शतरंज चैंपियनशिप होगी। मार्च में पानीपत के आरएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में जिलास्तरीय चैंपियनशिप व गुरूग्राम के इकीगई स्कूल आफ एक्सीलेन्स मानेसर में जिलास्तरीय शतरंज चैंपियनशिप होगी। अप्रैल माह में कुरूक्षेत्र, हिसार, भिवानी, जीन्द और मई में कैथल, सोनीपत, अंबाला, कुरूक्षेत्र में मुकाबले होंगे। जून में भिवानी में राज्यस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप तथा जुलाई में महेंद्रगढ, हिसार, जीन्द, फरीदाबाद में चैंपियनशिप होगी। अगस्त में चरखी-दादरी, रेवाड़ी, भिवानी, गुरूग्राम और अक्तुबर में हिसार, करनाल, बहादूरगढ, भिवानी व नवंबर-दिसंबर में पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरूग्राम में शतरंज चैंपियनशिप होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed