फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हरजीत सिंह ने बिना दहेज के सादगी से की शादी

हरजीत सिंह ने बिना दहेज के सादगी से की शादी

Wed, 31 Jan 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
हरजीत सिंह ने बिना दहेज के सादगी से की शादी
बिना दहेज सादगी से शादी कर हरजीत सिंह ने दिया फिजूलखर्ची रोकने का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर हरियाणा के युवा प्रदेश अध्यक्ष हरजीत सिंह विर्क ने सादगी से विवाह करते हुए दहेज न लेने और शादी समारोह में फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया। करनाल के अच्छनपुर गांव में रहने वाले हरजीत सिंह का विवाह पानीपत की रहने वाली नवनीत कौर के साथ हुआ है। विवाह से पहले ही हरजीत सिंह और उनके परिवार ने दहेज नहीं लेने का संकल्प लिया और शादी समारोह में कोई फिजूलखर्ची भी नहीं की। परिवारों के बीच मिलनी भी सादगी के साथ केवल सिरोपे भेंट कर की गई।
विर्क का कहना है कि वह समाज और खासकर युवाओं को यही संदेश देना चाहते हैं कि सादगी के साथ विवाह करें। बेटियों को बचाने और पढ़ाने की दिशा में भी यह एक सकारात्मक और अनुसरणीय कदम है। विवाह समारोह की खास बात यह भी रही कि डीजे पर गुरुवाणी ही चलाई गई, न सेहराबंदी की गई और यहां तक कि डांस भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


हरजीत सिंह और उनकी पत्नी नवनीत कौर का कहना है कि पुरानी रस्मों से बाहर निकलना होगा। सिख धर्म मांगने की नहीं बल्कि खुद कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है। विवाह समारोह में पहुंचे शिरोमणि अकालीदल अमृतसर हरियाणा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरणजीत सिंह मान, स्पेन से आए गुरलाल सिंह, अमृतपाल सिंह, कंवलजीत सिंह, लवजोत सिंह और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी निरवैर सिंह ने हरजीत सिंह, पत्नी नवनीत कौर और परिवार के लोगों को समाजहित में दहेज रहित विवाह का संदेश देने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed