फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बदमाशों ने युवक से छीनी गाड़ी, मोबाइल और साढ़े सात हजार की नकदी

बदमाशों ने युवक से छीनी गाड़ी, मोबाइल और साढ़े सात हजार की नकदी

Fri, 16 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से छीनी गाड़ी, मोबाइल और साढ़े सात हजार की नकदी
करनाल। शुगर मिल के पास आठ बदमाशों ने एक व्यक्ति से गाड़ी, मोबाइल सहित करीब साढ़े सात हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले में आसपास के एरिया में काफी जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं गाड़ी का कोई भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पाढ़ा वासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह गांव के ही एक व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। वह गाड़ी लेकर यूपी से गांव की ओर आ रहा था। जैसे ही वह शुगर मिल के समीप पहुंचा तो करीब 7 व 8 युवक उसकी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए। उसने गाड़ी रोकी तो सभी आरोपियों ने उससे उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसकी जेब से करीब साढ़े 7 हजार रुपये निकाल लिये। बाद में आरोपी उसे गाड़ी से नीचे फेंककर गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed