फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   19 से करनाल में शुरू होगा कांग्रेस का सत्याग्रह

19 से करनाल में शुरू होगा कांग्रेस का सत्याग्रह

Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
19 से करनाल में शुरू होगा कांग्रेस का सत्याग्रह
असंध। सिरसा से करनाल पहुंची पर्यवेक्षक टीम ने कांग्रेस सदस्यता अभियान पर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। करनाल से वापसी करते हुए पर्यवेक्षक जगदीश हुड्डा ने असंध में कांग्रेस के यूथ पूर्व जिलाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी के कार्यालय पर पहुंचकर विभिन्न वर्गों से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया। इस मौके पर शेर प्रताप शेरी ने कहा कि 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन मनाया जाएगा ओर ब्लड कैंप लगाया जाएगा। इसी दिन करनाल में तीन दिवसीय सत्याग्रह भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ शुरू किया जाएगा। सत्याग्रह में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करना होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के तमाम विधायक आम जनता, व्यापारी, दुकानदार को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर सुखबीर सिंधड़, डॉ.मांगे राम, शीशपाल राणा, डॉ.कमलजीत सिंह, निशाबर सिंह, वकिल अहमद, गुलाब सिंह, रविदत्त कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed